यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rohit Sharma और Shubman Gill ने अपने नाम किया ODI का बड़ा रिकॉर्ड, ऐसे करने वाली बनी पहली ओपनिंग जोड़ी
एशिया कप 2023 के सुपर 4 मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ भी भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपने बल्ले से तूफानी पारी खेली है। गिल ने 25 गेंदों में 2 चौके क ...और पढ़ें

HighLights
- रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी ने एख बार फिर कमाल किया
- दोनों ने आज पहले विकेट के लिए 67 गेंदों में 80 रन जोड़े
- दोनों ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 1 हजार रन पूरे किए हैं
नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Rohit Sharma and Shubman gill complete 1000 runs in ODI: एशिया कप 2023 के सुपर 4 मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ भी भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपने बल्ले से तूफानी पारी खेली है।
रोहित शर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक-
रोहित शर्मा Rohit Sharma ने कोलंबो के मैदान में चौके-छक्के की बरसात की। इसके अलावा शुभमन गिल Shubman Gill आज कोई बड़ी पारी नहीं खेल सके। गिल ने 25 गेंदों में 2 चौके के साथ आज सिर्फ 19 रन बनाए। वहीं रोहित शर्मा ने उन्होंने 44 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

रोहित और शुभमन गिल की पारी-
रोहित ने 48 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्के के साथ 53 रन की पारी खेली। दोनों Rohit and Gill opening pair ने मिलकर पहले विकेट के लिए एक बार फिर अच्छी साझेदारी की और 67 गेंदों में 80 रन जोड़े। इससे पहले दोनों ने पाकिस्तान के खिलाफ भी अर्धशतक जड़े थे और पहले विकेट के लिए 121 रन जोड़े थे।
रोहित और शुभमन के नाम बड़ा रिकॉर्ड-
ऐसे में दोनों ने श्रीलंका के खिलाफ मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। दरअसल रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी वनडे क्रिकेट में 1 हजार रन पूरे करने वाली पहली ओपनर जोड़ी बन गई है। दोनों ने 12 वनडे पारियों में 1000 हजार रन की साझेदारी की है। ऐसे में दोनों ने 3 बड़ी ओपनिंग जोड़ियों को पीछे छोड़ी है।
सबसे तेज 1000 हजार रन पूरे करने वाली जोड़ी-
इससे पहले भारत के लिए सबसे तेज 1 हजार रन पूरे करने वाली ओपनिंग जोड़ी शिखर धवन और अजिंक्य रहाणे की है। दोनों ने 15 वनडे पारियों में 1 हजार रन पूरे किए हैं। इस बीच आइए देखते हैं ये पार्टनरशिप:-
खबरें और भी
| पारियां | खिलाड़ी | देश |
| 12 | रोहित शर्मा और शुभमन गिल | भारत |
| 15 | सचिन तेंदुलकर और अजय जड़ेजा | भारत |
| 15 | सचिन तेंदुलकर और अजय जड़ेजा | भारत |
| 15 | फखर ज़मान और इमाम-उल-हक | पाकिस्तान |
ये भी पढ़ें:- Ind vs Pak मैच में Ganguly के बड़े रिकॉर्ड पर होंगी Rohit की निगाहें, विराट-सचिन के क्लब में लेंगे एंट्री