Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dhawal Kulkarni Retirement: मुंबई के योद्धा को Rohit Sharma ने किया सलाम, करियर की आखिरी गेंद पर विकेट लेकर बनाया टीम को चैंपियन

    Updated: Thu, 14 Mar 2024 05:24 PM (IST)

    धवल कुलकर्णी ने उमेश यादव को क्लीन बोल्ड करते हुए मुंबई के लिए आठ साल के सूखे को खत्म किया। धवल द्वारा लिए गए विकेट के साथ ही मुंबई ने रणजी ट्रॉफी 202 ...और पढ़ें

    रोहित शर्मा ने की धवल कुलकर्णी की जमकर तारीफ।
    रोहित शर्मा ने की धवल कुलकर्णी की जमकर तारीफ।

    HighLights

    1. रोहित शर्मा ने धवल कुलकर्णी को बताया मुंबई का योद्धा
    2. करियर की आखिरी गेंद पर धवल ने चटकाया विकेट
    3. मुंबई ने विदर्भ को हराते हुए 42वीं बार जमाया खिताब पर कब्जा

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। धवल कुलकर्णी ने अपने 16 साल के घरेलू करियर पर ब्रेक लगा दिया है। कुलकर्णी ने अपने करियर की आखिरी गेंद पर विकेट लेते हुए मुंबई को रिकॉर्ड 42वीं बार चैंपियन बनाया। मैदान से बाहर जाते हुए मुंबई के स्टार गेंदबाज की आंखें भी भर आईं। धवल के लाजवाब करियर पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी उनको बधाई दी है। हिटमैन ने तेज गेंदबाज को मुंबई का योद्धा बताया है।

    रोहित ने दी बधाई

    धवल कुलकर्णी ने उमेश यादव को क्लीन बोल्ड करते हुए मुंबई के लिए आठ साल के सूखे को खत्म किया। धवल द्वारा लिए गए विकेट के साथ ही मुंबई ने रणजी ट्रॉफी 2024 के फाइनल मैच में विदर्भ को 169 रन से शिकस्त दी। अपने करियर की आखिरी गेंद पर विकेट लेने वाले धवल मैदान से बाहर जाते हुए काफी भावुक नजर आए।

    तेज गेंदबाज को मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से शानदार करियर के लिए सम्मानित भी किया गया। धवल की तारीफ करते हुए रोहित शर्मा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर की। उन्होंने लिखा, "मुंबई च योद्धा, धवल कुलकर्णी आपको शानदार करियर के लिए बधाई।"

    यह भी पढ़ें- Yashasvi Jaiswal ने अगर मान ली Rishabh Pant की सलाह, तो सेट है आगे का करियर! विकेटकीपर बल्लेबाज ने बांधे तारीफों के पुल

    धवल कुलकर्णी का करियर

    धवल कुलकर्णी ने अपने घरेलू करियर का आगाज साल 2007 में किया था। धवल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कुल 95 मैच खेले। इस दौरान तेज गेंदबाज 281 विकेट अपने नाम किए। लिस्ट-ए करियर में धवल ने 130 मैचों में 223 विकेट चटकाए। धवल ने भारत की ओर से अपना वनडे डेब्यू साल 2014 में किया। टीम इंडिया की ओर से धवल ने कुल 12 वनडे मैच खेले और इस दौरान उन्होंने 19 विकेट चटकाए। वहीं, 2 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में फास्ट बॉलर ने 3 विकेट अपने नाम किए।

    खबरें और भी