Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs AFG ODI: अफगानिस्तान वनडे सीरीज में खेलने के लिए फिट हैं रोहित-हार्दिक? BCCI ने दिया ताजा अपडेट

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 02:54 PM (GMT+05:30)

    बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम पहले ही घोषित कर दी थी, जिसमें रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या को वनडे टीम में शामिल किया गया ...और पढ़ें

    IND vs AFG ODI: अफगानिस्तान वनडे सीरीज में खेलने के लिए फिट हैं रोहित-हार्दिक?

    IND vs AFG ODI: अफगानिस्तान वनडे सीरीज में खेलने के लिए फिट हैं रोहित-हार्दिक?

    HighLights

    1. IND vs AFG: बीसीसीआई ने हार्दिक और रोहित को COE पहुंचने को कहा था

    2. बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस यानी CoE पहुंचने वाले हार्दिक

    3. अफगानिस्तान के खिलाफ 13 जून से शुरू होगी तीन मैचों की वनडे सीरीज

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs AFG ODI: भारतीय टीम और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट और तीन वनडे मैच की सीरीज कुछ ही दिन बाद खेली जाएगी। एकमात्र टेस्ट 6 जून से शुरू होगा, वहीं वनडे सीरीज 13 जून से होगी।

    बीसीसीआई ने दोनों फॉर्मेट के लिए भारतीय टीम का एलान पहले ही कर दिया है, जहां वनडे टीम में हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा को शामिल किया गया है, लेकिन बोर्ड ने ये भी बताया कि दोनों का खेलना फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा।

    अफगानिस्तान वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली की उपलब्धता पर एक बड़ा भी अपडेट सामने आया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, हार्दिक बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस यानी CoE पहुंचने वाले है। वो वहां एक हफ्ता बिताएंगे और फिर अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम से जुड़ेंगे।

    Rohit-Hardik को लेकर क्या अपडेट?

    रिपोर्ट में कहा गया कि बीसीसीआई ने हार्दिक और रोहित दोनों को CoE में रिपोर्ट करने को कहा था, लेकिन रोहित को फिलहाल कोई अपडेट नहीं सामने आया है।

    IND vs AFG ODI 2026: भारत की वनडे टीम इस प्रकार-

    शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे।

    खबरें और भी

    अफगान टेस्ट से पहले बुलाए गए नेट बॉलर्स

    जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी डार को टीम मैनेजमेंट ने 6 जून से शुरू हो रहे अफगानिस्तान टेस्ट से पहले नेट्स में बॉलिंग के लिए बुलाया है। आकिब को टेस्ट टीम में नहीं चुने जाने पर काफी सवाल उठे थे। उनके साथ 6 और गेंदबाजों को भी नेट्स के लिए बुलाया गया है।

    नबी के अलावा तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह और प्रिंस यादव, और स्पिनर सारांश जैन, जीशान अंसारी और शिवांग कुमार को भी नेट्स में बॉलिंग के लिए बुलाया गया है। 

    यह भी पढ़ें- IND vs AFG: Mohammed Siraj के खेलने पर सस्पेंस, 6 फीट 5 इंच लंबे खिलाड़ी को मिल सकता है डेब्यू का मौका

    यह भी पढ़ें- IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ 2 खिलाड़ियों का होगा डेब्यू, सुदर्शन जाएंगे बाहर; अनिल कुंबले ने चुनी भारत की प्लेइंग-11