Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rohit Sharma Net Worth: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं कप्तान रोहित, यहां देखें उनके आलीशान घर की खूबसूरत तस्वीरें

    Updated: Mon, 11 Mar 2024 02:02 PM (IST)

    Rohit Sharma House भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा बल्लेबाजी के अलावा अपने मस्तमौला अंदाज के लिए जाने जाते हैं। फैंस उन्हें फील्ड के अंदर और ब ...और पढ़ें

    Rohit Sharma के घर की कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके भी होश!
    Rohit Sharma के घर की कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके भी होश!

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma Net Worth) बल्लेबाजी के अलावा अपने मस्तमौला अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उन्हें फील्ड के अंदर और बाहर दोनों ही जगह फैंस से बेशूमार प्यार मिलता हैं।

    रोहित शर्मा अपने फ्री समय में अपनी फैमिली के साथ समय स्पेंड करते हुए दिखाई देते हैं। रोहित अपनी बेटी के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर फैंस का दिल जीतते हैं। वहीं, फैंस उनकी और करीबी से जानने के लिए बेताब रहते हैं। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं ‘हिटमैन’ के घर की कितनी कीमत है?

    Rohit Sharma के घर की कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके भी होश!

    दरअसल, फैंस कप्तान रोहित को हिटमैन के नाम से बुलाते हैं। भारतीय टीम के कप्तान रोहित मुंबई के रहने वाले हैं। वह मुंबई के आलीशान घर में रहते हैं। उन्हें अक्सर इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फोटोस में अपने घर में कभी पूजा करते हुए, तो कभी अपनी बेटी के साथ खेलते हुए देखा जाता है।

    उनके घर की कुछ ऐसी तस्वीरें भी हैं, जो बेहद ही कम लोगों ने देखी होगी। कप्तान रोहित एक तरीके से पूरे राजा जैसी लाइफ जी रहे हैं। आइए एक नजर डालते हैं उनके घर की तस्वीरें।

    बता दें कि रोहित शर्मा के घर की कीमत करीब 30 करोड़ रुपये है। वह मुंबई में अपार्टमेंट में रहते हैं, जो कि 29वें फ्लोर पर स्थित हैं। रोहित का ये अपार्टमेंट 6000 स्क्वेयरफीट में बना हुआ है। उनके घर में 4 किंग साइज बैडरूम, किचन और हॉल है। उन्होंने अपने घर में अपनी बेटी के खेलने का भी खास इंतजाम किया हुआ हैं। उनके अपार्टमेंट की बलकनी से सागर का खूबसूरत नजारा दिखता हैं।

    खबरें और भी

     

    इसके साथ ही रोहित का मास्टर बेडरूम किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं है। ये करीब 590 स्क्वेयर फीट में बना है। बेडरूम से ही सिटी-व्यू भी मिलता है। एक तरह से रोहित शर्मा राजा जैसी जिंदगी जी रहे हैं। वहीं, हाउस-पार्टी के लिए भी एक अलग से स्पेस है।