Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रोहित शर्मा को मिल गई जबरा फैन, सेल्फी लेते हुए फोन हो गया बंद; फिर हिटमैन ने जो किया वो हो गया वायरल- Video

    Updated: Sat, 09 May 2026 01:04 PM (GMT+05:30)

    भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का सामना अपनी एक जबरा फैन से हो गया जो उन्हें देख भागती हुई उनके पास आई। रोहित इस फैन से थोड़ा परेशा ...और पढ़ें

    रोहित शर्मा को मिली जबरा फैन

    रोहित शर्मा को मिली जबरा फैन

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रोहित शर्मा भारत के महान क्रिकेटरों में शामिल हैं। उनकी फैन फॉलोइंग हर जगह है। रोहित जहां जाते हैं वहां उनके फैन होते हैं। लेकिन इस बार जो रोहित का अपनी एक फैन को लेकर अनुभव रहा उससे हिटमैन भी हैरान रह गए और परेशान भी हो गए।

    रोहित होटल से निकल रहे थे और टीम बस की तरफ जा रहे थे। तभी एक महिला फैन उनके पास भागती हुई आई और रोहित से गले लगने की कोशिश की। हालांकि, रोहित ने तुरंत उन्हें संभाला और हाथ मिलाया।

    फोन हो गया बंद

    इस बीच वह रोहित के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर ही थीं और कह रही थीं, 'आप बेस्ट हो, आप बेस्ट हो'। तभी एक बच्चा और दौड़ता हुआ रोहित के पास आया। रोहित ने उसके साथ फोटो खिंचवाई। इसी दौरान जो महिला पहले से रोहित के साथ सेल्फी ले रही थीं वो फोटो नहीं ले पाईं क्योंकि उनका फोन बंद हो गया। उनकी ये बात सुनते ही रोहित मुस्कुराते हुए बस की तरफ चले गए।

    हालांकि, वो मैडम मानी नहीं और जोर-जोर से चिल्लाते हुए रोहित से अपील करने लगी और कहने लगीं, "मेरा फोन बंद हो गया था।" टीम बस के पास खड़े रोहित ने कहा, "तो अभी क्या करूं मैं।" तभी वो मैडम दूसरा फोन लेकर आईं और सेल्फी लेने के बाद काफी खुश होते हुए गईं। रोहित इस दौरान हंस भी रहे थे और थोड़ा परेशान भी दिख रहे थे।

    खबरें और भी

     

    वीडियो हो गया वायरल

    रोहित की आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर ये वीडियो पोस्ट किया है जो इस समय जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद हंसी आना लाजमी है। वीडियो में रोहित की मासूमियत का भी अंदाजा लगता है।

    मुंबई को अपना अगला मैच रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए खेलना है। रविवार को खेले जाने वाले मैच में सभी की नजरें रोहित पर रहेंगी जिन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मैच में दमदार बल्लेबाजी की थी। आरसीबी के खिलाफ भी रोहित से ऐसी ही उम्मीद है। हालांकि, मुंबई का प्लेऑफ में जाना लगभग नामुमकिन सा है।

    यह भी पढ़ें- '18 साल का दर्द है यार', KKR से मिली हार के बाद टूटा दिल्ली कैपिटल्स का ये शख्स; बयां किया दुख

    यह भी पढ़ें- राजस्थान रॉयल्स के नए मालिकों ने टीम से की मुलाकात, कप्तान रियान पराग और यशस्वी से की खास बात