Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs BAN: रोहित शर्मा की सोच टीम इंडिया पर पड़ रही है भारी, कप्तान कब लेंगे बड़ा फैसला?

    Updated: Sat, 22 Jun 2024 08:51 PM (IST)

    रोहित शर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में अर्धशतक जमाया था और टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत शानदार की थी। लेकिन इसके बाद रोहित के बल्ले को जंग ल ...और पढ़ें

    रोहित शर्मा के बल्ले से नहीं निकल रही बड़ी पारी
    रोहित शर्मा के बल्ले से नहीं निकल रही बड़ी पारी

    HighLights

    1. IND vs BAN: रोहित शर्मा के बल्ले में लगी जंग
    2. IND vs BAN: रोहित शर्मा की सोच टीम इंडिया पर भारी
    3. IND vs BAN: रोहित शर्मा को लेना होगा बड़ा फैसला

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत अच्छी की थी। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में अर्धशतक जमाया था। रोहित वैसे भी आईसीसी टूर्नामेंट्स में रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। आयरलैंड के खिलाफ उन्होंने जिस तरह की पारी खेली थी लगा था कि वह इस बार भी रनों का अंबार लगा देंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

    रोहित पहले मैच के बाद लगातार फेल हो रहे हैं। उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं। इसका कारण रोहित की सोच है। रोहित की सोच न सिर्फ उन पर भारी पड़ रही है बल्कि इससे टीम इंडिया को भी नुकसान पहुंच रहा है।

    यह भी पढ़ें- IND W vs SA W Pitch report: बेंगलुरु में महिला बैटर्स का होगा हल्‍ला बोल या गेंदबाजों की धार करेगी वार, जानें पिच रिपोर्ट

    करना होगा बदलाव

    रोहित एक ही सोच लेकर उतरते हैं और वो है आक्रामक बल्लेबाजी करना। रोहित ज्यादा आक्रामकता दिखाने की कोशिश में अपना विकेट देते जा रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने एक बार फिर यही किया। रोहित ने पहली ही गेंद पर शानदार शॉट खेला। वह रंग में नजर आ रहे थे। बांग्लादेश की तरफ से चौथा ओवर फेंक रहे शाकिब अल हसन पर रोहित ने दमदार बल्लेबाजी की।

    रोहित ने पहली ही गेंद पर छक्का मार दिया। तीसरी गेंद पर उन्होंने चौका मारा। तीन गेंदों पर 10 रन आ गए थे। इसके बाद रोहित को जबरदस्ती बड़ा शॉट खेलने की जरूरत नहीं थी लेकिन वह चौथी गेंद पर फिर बड़ा शॉट मारने गए और जाकेर अली को कैच दे बैठे। रोहित अच्छी लय में आ चुके थे। वह जिस तरह से रन बना रहे थे, उससे लग रहा था कि बड़ी पारी खेल जाएंगे। रोहित ने यहां फिर ज्यादा आक्रामक एप्रोच अपनाई और इसी कारण विकेट दे बैठे। रोहित ने 11 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाए।

    खबरें और भी

    टीम का हो रहा है नुकसान

    रोहित की इस सोच से टीम इंडिया का नुकसान हो रहा है। वह लगातार अच्छी शुरुआत कर रहे हैं लेकिन ज्यादा आक्रामकता के चक्कर में अपना विकेट खो बैठते हैं। इस पूरे वर्ल्ड कप में रोहित ने अंत तक बल्लेबाजी नहीं कि अगर रोहित ऐसा कर जाते तो टीम को बड़े स्कोर मिलते। अगर रोहित ने ऐसा ही खेल जारी रखा तो भारत को आने वाले मैचों में भी नुकसान हो सकता है।

    यह भी पढ़ें- Lanka Premier League 2024: 1 जुलाई से सजेगी सितारों की महफिल; ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन समेत ये स्‍टार आएंगे नजर