Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रोहित शर्मा ने इंग्लैंड दौरे के लिए बनाया खास प्लान, अंग्रेजों की धरती पर धमाल मचाएंगे 'हिटमैन'

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 10:43 AM (IST)

    रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ हने वाली वनडे सीरीज के लिए खास तैयारी शुरू कर दी है। वे 14 जुलाई से शुरू हो सीरीज में धमाल मचाने को तैयार हैं। ...और पढ़ें

    रोहित शर्मा

    रोहित शर्मा

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा इंग्लैंड पहुंच चुके हैं। वे वनडे सीरीज की तैयारियों में जुट गए हैं। रोहित अब टीम इंडिया के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट खेलते हैं। उनका लक्ष्य भारत के लिए विश्व कप 2027 में खेलना है, जो साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेला जाना है। वर्ल्ड कप से पहले हिटमैन के लिए हर सीरीज एक अग्नि परीक्षा की तरह है।

    रोहित के लिए पिछले कुछ समय से उनकी फिटनेस भी बड़ी समस्या बनी हुई है। आईपीएल 2026 में वे हैमिस्ट्रिंग इंजरी की वजह से 5 मुकाबला नहीं खेल सके थे। इसके बाद उनकी फिटनेस पर सवाल खड़े होने लगे थे। टीम मैनेजमेंट की तरफ से ये आश्वसन नहीं दिया जा रहा है कि रोहित की वर्ल्ड कप में जगह पक्की है। ऐसे में अब वे इंग्लैंड की परीक्षा पास करने के लिए पहले ही लंदन पहुंच चुके हैं।

    रोहित शर्मा पहुंचे लंदन

    टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक रोहित इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी की लिए पहले ही लंदन पहुंचे हैं। इंग्लैंड की परिस्थितियों में ढलने के लिए रोहित ने लंदन के आसपास क्लबों के मैदान पर कई सेशन नेट्स में बल्लेबाजी की है। इससे वे आईपीएल के बैटिंग विकेट को पीछे छोड़ इंग्लैंड की परिस्थितियों में ढलना चाहते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही टीम इंडिया अभी तक वहां की स्थितियों में खुद को नहीं ढाल सकी है।

    भारत की बल्लेबाजी फ्लॉप चल रही है। बल्लेबाजों ने आईपीएल में सपाट विकेट पर खूब रन बनाए लेकिन जैसे परिस्थितियां बल्लेबाजी के प्रतिकूल हुईं है, टीम की बैटिंग निराश कर रही है। ऐसे में हिटमैन ने इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन के लिए पहले ही लंदन पहुंच चुके हैं।

    खबरें और भी

    इंग्लैंड में रोहित शर्मा का शानदार प्रदर्शन

    इंग्लैंड की धरती रोहित खूब रास आती है। उन्होंने 27 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 64.9 की औसत के साथ 1428 रन बनाए हैं। ये किसी भी मेहमान बल्लेबाज द्वारा सबसे अधिक है। अब वे 14 जुलाई से शुरू होने वाली वनडे सीरीज में खेलते दिखेंगे और शानदार प्रदर्शन कर अपनी फिटनेस और फॉर्म के सवालों का जवाब देना चाहेंगे।

    यह भी पढ़ें- तिलक वर्मा को गौतम गंभीर जल्द ही बनाएंगे भारतीय T20I टीम का कप्तान! पूर्व दिग्गज ने किया हैरान करने वाला खुलासा

    यह भी पढ़ें- सीरीज के साथ साख बचाने की चुनौती: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी-20 मुकाबला आज, हारे तो हाथ से जाएगी सीरीज