यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ओए, ओए रोहित, ओए... भारत लौटे चैंपियन कप्तान तो नारों से गूंज उठा मुंबई एयरपोर्ट, झलक पाने तरसे फैंस, देखें Video
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा दुबई से भारत लौट आए हैं। रोहित सोमवार देर रात मुंबई लौटे और जैसे ही मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकले लोगों की भीड ...और पढ़ें

HighLights
- दुूबई से भारत लौटे भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा
- रोहित की कप्तानी में भारत ने जीती चैपियंस ट्रॉफी-2025
- रोहित शर्मा के नारों से गूंजा मुंबई एयरपोर्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तानों की लिस्ट में अपना कद ऊंचा करने वाले रोहित शर्मा दुबई से भारत लौट आए हैं। रोहित सोमवार देर रात मुंबई लौटे और अपने घर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान मुंबई एयरपोर्ट पर हिटमैन की झलक पाने के लिए फैंस की जमकर भीड़ थी।
रोहित भारत के दूसरे ऐसे कप्तान हैं जिसने एक से ज्यादा आईसीसी ट्रॉफी जीती है। रोहित की कप्तानी में ही भारत ने साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीता था। अब उनकी कप्तानी में ही चैंपियंस ट्रॉफी-2025 का खिताब जीता है। भारत ने रविवार को न्यूजीलैंड को चार विकेट से मात दी और खिताब अपने नाम किया। रोहित से पहले भारत ने एमएस धोनी की कप्तानी में एक से ज्यादा आईसीसी ट्रॉफी जीती है।
रोहित... रोहित...
दुबई से टीम इंडिया के खिलाड़ी अब धीरे-धीरे लौट रहे हैं। टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और हर्षित राणा शाम को दिल्ली पहुंचे। देर रात रोहित भी मुंबई पहुंच गए। रोहित जैसे ही मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे तो वहां पहले से ही उनके फैंस मौजूद थे। सभी रोहित को देख नारे लगाने लगे और जोर-जोर से चिल्लाने लगे, 'रोहित.. रोहित'
रोहित चुपाचाप एयरपोर्ट से निकले और अपनी गाड़ी में बैठकर घर के लिए रवाना हो गए। लेकिन फैंस की भीड़ के कारण उनकी कार आसानी से आगे नहीं जा पा रही थी। रोहित के फैंस अपने कप्तान की झलक पाने के लिए तरस रहे थे और सभी में होड़ लगी हुई थी।
खबरें और भी
𝗔𝗔𝗟𝗔 𝗥𝗘 🔥#MumbaiIndians pic.twitter.com/SyxUZqu72X
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 10, 2025
गंभीर-राणा की फीका स्वागत
एक ओर जहां रोहित का स्वागत उनके फैंस ने दमदार तरीके से किया तो वहीं गंभीर और राणा की वतन वापसी फीकी रही। दिल्ली एयरपोर्ट पर मीडिया के अलावा सिर्फ गिने-चुने लोग ही थे। न इन दोनों के लिए कोई जुलूस था और न ही कोई जश्न। ये दोनों चुपचाप निकले और अपनी कार में बैठकर घर के लिए रवाना हो गए।
टी20 वर्ल्ड कप-2024 जीतने के बाद जब टीम इंडिया भारत आई थी तो उसका जोरदार स्वागत हुआ था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा और इसका कारण संभवतः आईपीएल है। खिलाड़ियों को 22 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल से पहले अपनी-अपनी फ्रेंचाइजियों से जुड़ना है। इससे पहले खिलाड़ी पर्याप्त आराम चाहते हैं ताकि दो महीने तक चलने वाले आईपीएल के लिए अपने आप को तैयार कर सकें।