यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
T20 World Cup 2024: Rohit Sharma फाइनल में उतरते ही करेंगे kane williamson के रिकॉर्ड की बराबरी, ऐसा करने वाले बनेंगे दूसरे कप्तान, जानिए क्या है मामला
भारतीय क्रिकेट टीम ने 10 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई है। इससे पहले टीम इंडिया ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में साल 2014 में फाइनल ...और पढ़ें

HighLights
- टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में रोहित शर्मा करेंगे केन विलियमसन की बराबरी
- 10 साल बाद टीम इंडिया खेलेगी टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल
- टीम इंडिया की नजरें दूसरे टी20 वर्ल्ड कप खिताब पर
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें शनिवार को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में आमने-सामने होंगी। ये पहला मौका होगा जब ये दोनों टीमें किसी वर्ल्ड कप का फाइनल खेलेंगी। साउथ अफ्रीका ने पहली बार सीनियर स्तर पर फाइनल में जगह बनाई है। वहीं भारतीय टीम तीसरी बार फाइनल में पहुंची है। भारत में टीम इंडिया रोहित शर्मा की कप्तानी में उतरेगी। इस मैच में मैदान पर कदम रखते ही रोहित न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन की बराबरी कर लेंगे।
भारत ने दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को मात देकर फाइनल में जगह बनाई है। वहीं साउथ अफ्रीका ने उलटफेर करते हुए सेमीफाइनल में पहुंचने वाली अफगानिस्तान को हराते हुए फाइनल का सफर तय किया है। भारत अपने दूसरे टी20 वर्ल्ड कप खिताब की रेस में हैं तो वहीं साउथ अफ्रीका पहली बार में ही खिताबी जीत का सपना पाल रहा है।
यह भी पढ़ें- Yuvraj Singh ने भारत की जीत के बाद पत्नी को किया ट्रोल, ससुरालवालों पर कसा तंज, सरेआम ले लिए मजे
विलियमसन की बराबरी करेंगे रोहित
फाइनल में रोहित जब मैदान पर उतरेंगे तो वह विलियमसन की बराबरी कर लेंगे। भारतीय टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में तीसरी बार आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। रोहित की कप्तानी में ही भारत ने आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला था। उन्हीं की कप्तानी में भारत वनडे वर्ल्ड कप-2023 के फाइनल में पहुंचा था। अब रोहित की कप्तानी में ही भारत टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में उतरेगा। इसी के साथ रोहित न्यूजीलैंड के केन विलियमसन की बराबरी कर लेंगे।
रोहित से पहले केन इकलौते ऐसे कप्तान हैं जिनकी कप्तानी में एक टीम ने आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप, वनडे वर्ल्ड कप और टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेला है। विलियमसन की कप्तानी में न्यूजीलैंड ने टेस्ट चैंपियनशिप-2021 का फाइनल खेला था। उनकी कप्तानी में ही न्यूजीलैंड ने 2021 टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेला था और उन्हीं की कप्तानी में न्यूजीलैंड साल 2019 में वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में उतरी थी। रोहित, विलियमसन के रिकॉर्ड की बराबरी करने के काफी करीब हैं।
खबरें और भी
खत्म होगा सूखा
भारत ने जिस तरह का खेल दिखाया है उसे देखते हुए लग रहा है कि रोहित शर्मा की ये टीम लंबे सूखे को खत्म कर देगी। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के पहले संस्करण का खिताब जीता था। लेकिन तब से अब तक 17 साल से दूसरा टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीता है। वहीं भारत ने आखिरी बार कोई आईसीसी ट्रॉफी 2013 में जीती थी। तब भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। लेकिन इसके बाद से टीम इंडिया खाली हाथ है। इस बार रोहित लंबे समय से चले आ रहे इन सूखों को खत्म करना चाहेंगे।