विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वनडे रिटायरमेंट की चर्चा के बीच रोहित शर्मा ने शुरू की तैयारी, खास दोस्त के साथ जिम में बहाया पसीना, बजाया वापसी का बिगुल

Published: Tue, 12 Aug 2025 10:02 PM (IST)

टी20 और टेस्ट से संन्यास ले चुके भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा के वनडे रिटायरमेंट की खबरों ने इन दिनों दोर ...और पढ़ें

रोहित शर्मा ने शुरू की मैदान पर लौटने की तैयारी
रोहित शर्मा ने शुरू की मैदान पर लौटने की तैयारी

HighLights

  1. वनडे टीम के कप्तान ने रोहित शर्मा ने शुरू की तैयारी
  2. रोहित शर्मा के वनडे रिटायरमेंट की चर्चा है तेज
  3. रोहित शर्मा ने भारत को दिलाई दो आईसीसी ट्रॉफी

मुंबई, पीटीआई : आगामी ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के लिए भारतीय वनडे कप्तान रोहित शर्मा ने मंगलवार को अभिषेक नायर के साथ ट्रेनिंग शुरू की। रोहित ने एक जिम में ट्रेनिंग के वक्त सोशल मीडिया पर स्टोरी पोस्ट की है। रोहित ने आईपीएल के बाद कुछ महीनों के लिए खेल से ब्रेक लिया था। इस बीच भारतीय पुरुष टीम इंग्लैंड के कठिन दौरे पर थी। रोहित ने इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी।

इससे पहले वह टी-20 क्रिकेट से भी संन्यास ले चुके थे। वह इंग्लैंड में पारिवारिक छुट्टियों के बाद पिछले सप्ताह ही वापस आए हैं। रोहित को ट्रेनिंग दे रहे अभिषेक नायर ने दिनेश कार्तिक, केएल राहुल, रिंकू सिंह और केकेआर के युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी जैसे खिलाड़ियों के साथ भी काम किया है। उन्होंने इंग्लैंड टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले केएल राहुल के साथ काम किया था।

यह भी पढ़ें- 'शर्मा जी के बेटे, तुझे देख लिया तो इतना मारेगा ना वो...', युवराज सिंह ने कैमरे पर दी 'धमकी', वायरल हो गया Video

वनडे संन्यास की चर्चा भी तेज

इस बीच रोहित के वनडे से संन्यास की चर्चा भी तेज हो गई। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये बताया गया है कि हेड कोच गौतम गंभीर, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर रोहित को वनडे वर्ल्ड कप-2027 के लिए नहीं देख रहे हैं। सिर्फ रोहित ही नहीं बल्कि विराट कोहली का नाम भी इसमें शामिल है। हालांकि, अभी बोर्ड का ध्यान अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप पर है और इसलिए वनडे में रोहित और विराट के भविष्य को लेकर वह ज्यादा जल्दबाजी में नहीं है।

इस बीच रोहित ने ट्रेनिंग पर वापस लौट पूरी फिटनेस हासिल करने की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं और वह किसी भी कीमत पर नहीं चाहेंगे कि वनडे वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी न करें।

रोहित की कप्तानी में जीती दो आईसीसी ट्रॉफी

महेंद्र सिंह धोनी के बाद रोहित शर्मा भारत के इकौलते ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को दो आईसीसी ट्रॉफी जिताई हैं। रोहित की कप्तानी में भारत ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप और इस साल चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी। धोनी ने अपनी कप्तानी में इन दोनों ट्रॉफी के साथ-साथ वनडे वर्ल्ड कप भी जिताया है। रोहित के हिस्से भी ये मुकाम आ सकता। उनकी कप्तानी में भारत ने वनडे वर्ल्ड कप-2023 में फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी।

यह भी पढ़ें- भारत के सबसे सफल वनडे कप्‍तान हैं Rohit Sharma, धोनी-विराट भी आसपास नहीं; संन्‍यास की खबरों के बीच देखें पूरे आंकड़े

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।