RCB full squad, IPL Auction 2026: वेंकटेश अय्यर पर किया सबसे ज्यादा खर्च, ऐसा है गत चैंपियन आरसीबी का पूरा स्क्वाड
RCB, IPL 2026 Auction: गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मंगलवार को अबूधाबी में संपन्न आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी के बाद अपना दमदार स्क्वाड तैय ...और पढ़ें

आरसीबी ने जीता था पिछला खिताब।
HighLights
आरसीबी ने अपना 25 सदस्यीय स्क्वाड तैयार किया
आरसीबी ने वेंकटेश अय्यर को 7 करोड़ रुपये में खरीदा
आरसीबी ने मिनी नीलामी में कुल 8 खिलाड़ियों को खरीदा
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। RCB complete squad for IPL 2026: गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 के लिए अपना 25 सदस्यीय दमदार स्क्वाड तैयार कर लिया है। आरसीबी ने मंगलवार को अबूधाबी में संपन्न मिनी नीलामी में 8 खिलाड़ियों को खरीदकर अपना स्क्वाड पूरा किया। फ्रेंचाइजी ने नीलामी में सबसे बड़ी रकम ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर पर खर्च की। आरसीबी ने वेंकटेश अय्यर को 7 करोड़ रुपये में खरीदा।
इसके अलावा आरसीबी ने कीवी तेज गेंदबाज जैकब डफी को बेस प्राइस में खरीदा, जो कि उनके लिए फायदेमंद सौदा रहा। आरसीबी ने अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी अपने साथ जोड़कर युवा और अनुभव का अच्छा मिश्रण तैयार किया। चलिए जानते हैं कि मिनी नीलामी के बाद आईपीएल 2026 के लिए आरसीबी का स्क्वाड कैसा है।
नीलामी के दिन खरीदा
वेंकटेश अय्यर - भारतीय ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर का नाम सामने आया। इनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। सबसे पहले लखनऊ ने पैडल उठाया। उसे गुजरात टाइटंस से टक्कर मिली। फिर आरसीबी भी रेस में शामिल हुआ और एलएसजी से उसकी भिड़ंत हुई। अय्यर का दाम 4 करोड़ रुपये के पार पहुंचा। केकेआर ने भी अय्यर को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। आरसीबी ने बहुत ही विश्वास के साथ अय्यर पर दांव लगाया। आरसीबी ने वेंकटेश अय्यर को 7 करोड़ रुपये में खरीदा।
जैकब डफी - जैकब डफी का नाम आया। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। आरसीबी ने पैडल उठाया और कीवी पेसर को उनकी बेस प्राइस में पाया।
सात्विक देसवाल - सात्विक देसवाल का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीदा। आरसीबी ने बेस प्राइस में खरीदा।
मंगेश यादव - भारतीय खिलाड़ी मंगेश यादव का नाम सामने आया। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। आरसीबी ने सबसे पहले पैडल उठाया। हैदराबाद ने टक्कर देने के हिसाब से अपना धावा बोला। मंगेश की बोली 5 करोड़ रुपये के पार हुई। आरसीबी ने मंगेश यादव को 5.2 करोड़ रुपये में खरीदा।
खबरें और भी
जॉर्डन कॉक्स - इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 75 लाख रुपये है। आरसीबी ने पैडल उठाकर कॉक्स को अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया।
विकी ओस्टवाल - विकी ओस्टवाल का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। आरसीबी ने बेस प्राइस में खरीदा।
विहान मल्होत्रा - विहान मल्होत्रा का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। आरसीबी ने बेस प्राइस में खरीदा।
कनिष्क चौहान - कनिष्क चौहान का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। आरसीबी ने बेस प्राइस में खरीदा।
रिटेन प्लेयर
रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, रसिख सलाम, अभिनंदन सिंह और सुयश शर्मा।
IPL 2026 के लिए RCB का फुल स्क्वॉड
रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, रसिख सलाम, अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर (7 करोड़ रुपये), जैकब डफी (2 करोड़ रुपये), सात्विक देसवाल (30 लाख रुपये), जॉर्डन कॉक्स (75 लाख रुपये), विकी ओस्टवाल (30 लाख रुपये), विहान मल्होत्रा (30 लाख रुपये) और कनिष्क चौहान (30 लाख रुपये)।