Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs ENG: 'लॉर्ड्स में लाल सलाम', इंग्लैंड के पूर्व कप्तान की मदद के लिए आगे आए लोग, जानिए क्या है वजह

    Updated: Fri, 11 Jul 2025 06:12 PM (IST)

    रूथ स्ट्रॉस फाउंडेशन की स्थापना रूथ स्ट्रॉस की याद में उनके पति और इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस ने की है। साल 2018 में 46 वर्ष की आयु ...और पढ़ें

    रूथ स्ट्रॉस की याद में मनाया गया रेड फॉर रूथ डे। फोटो- रायटर
    रूथ स्ट्रॉस की याद में मनाया गया रेड फॉर रूथ डे। फोटो- रायटर

    HighLights

    1. रूथ स्ट्रॉस की याद में मनाया गया रेड फॉर रूथ डे
    2. लॉर्ड्स में लाल रंग में नजर आए खिलाड़ी

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। लॉर्ड्स में इंग्लैंड और भारत के बीच तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले एक अद्भुत नजारा दिखा। स्टेडियम में मौजूद दर्शक, खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ और ब्राडकास्टर सभी ने लाल रंग की टोपी पहन रखी थी। साथ ही हाथों में लाल गुलाब भी देखा गया। भारतीय टीम के खिलाड़ी भी रेड कैप में नजर आए। मैच के पहले एक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

    दरअसल, इंग्लैंड में 11 जुलाई को रूथ फाउंडेशन की तरफ से रूथ स्ट्रॉस की याद में रेड फॉर रूथ डे मनाया जाता है। इस दिन रूथ फाउंडेशन द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जिसमें सभी रेड कपड़े में नजर आते हैं। रूथ फाउंडेशन का उद्देश्य फंड जमा करके फेंफड़े के कैंसर से पीड़ित लोगों की मदद करना है।

    रूथ फाउंडेशन ने आयोजित किया कार्यक्रम

    इसी के तहत रूथ फाउंडेशन ने लॉर्ड्स में फंड रेज करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया। दूसरे दिन के मैच से पहले कार्यक्रम में इंग्लैंड के खिलाड़ी और भारतीय टीम के खिलाड़ी रेड कैप के साथ मैदान पर उतरे। इस दौरान इंग्लैंड की टीम के खिलाड़ी रेड लोगो और नाम की जर्सी पहने हुए दिखाई दिए।

    बता दें कि रूथ स्ट्रॉस फाउंडेशन की स्थापना रूथ स्ट्रॉस की याद में उनके पति और इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस ने की है। साल 2018 में 46 वर्ष की आयु में रूथ की फेफड़ों में एक दुर्लभ कैंसर के चलते निधन हो गया था। यह कैंसर धूम्रपान न करने वालों को भी प्रभावित करता है।

    खबरें और भी

    इस फाउंडेशन का मकसद दुर्लभ फेफड़ों के कैंसर पर रिसर्च करने और पीड़ितों की मदद करने के लिए फंड जुटाने का काम करता है। साल 2019 में फाउंडेशन ने पहले साल रेड फॉर रूथ डे पर 40 लाख से ज्यादा का फंड जुटाया था। इससे 3500 से ज्यादा परिवारों को हेल्प की गई। साथ ही 1000 से ज्यादा लोगों को ट्रेनिंग दी गई।

    कौन हैं एंड्रयू स्ट्रॉस

    एंड्रयू स्ट्रॉस इंग्लैंड के पूर्व कप्तान हैं। एंड्रयू स्ट्रॉस का जन्म साउथ अफ्रीका में हुआ था। इंग्लैंड आने के बाद वह मिडलसेक्स के लिए खेलते रहे। साल 2003 में उन्हें इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम में जगह मिली। स्ट्रॉस ने इंग्लैंड के लिए 100 टेस्ट और 127 वनडे मैच खेले हैं। साथ ही चार टी20I मैच में इंग्लैंड टीम का हिस्सा रहे।

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह ने दो गेंदों में तोड़ दी इंग्लैंड की कमर, फ्रंटफुट से बैकफुट पर पहुंच गया मेजबान

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG 3rd Test: बीच मैदान अंपायर से भिड़े शुभमन गिल, जमकर हुई बहस; सिराज ने आग में डाला घी