Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranji Trophy: भारतीय टीम से बाहर किए गए Ruturaj Gaikwad बने कप्तान, रणजी ट्रॉफी में करेंगे कप्तानी

    Updated: Thu, 25 Jul 2024 11:10 PM (IST)

    महाराष्ट्र टीम ने आगामी रणजी ट्रॉफी 2024-25 सत्र के लिए ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तान नियुक्त किया है। गायकवाड़ पूर्व कप्तान केदार जाधव की जगह लेंगे। ऋतुर ...और पढ़ें

    ऋतुराज गायकवाड़ को मिली महाराष्ट्र टीम की कप्तानी। फाइल फोटो
    ऋतुराज गायकवाड़ को मिली महाराष्ट्र टीम की कप्तानी। फाइल फोटो

    HighLights

    1. ऋतुराज गायकवाड़ को महाराष्ट्र टीम ने बनाया कप्तान
    2. रणजी ट्रॉफी 2024-25 सत्र में करेंगे कप्तानी
    3. ऋतुराज ने केदार जाधव की ली जगह

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र टीम ने आगामी रणजी ट्रॉफी 2024-25 सत्र के लिए ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तान नियुक्त किया है। गायकवाड़ पूर्व कप्तान केदार जाधव की जगह लेंगे। हाल ही में घोषित हुई श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम में ऋतुराज गायकवाड़ को जगह नहीं मिली थी। गायकवाड़ ने जिम्बाब्वे दौरे पर टी20I सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था।

    ऋतुराज गायकवाड़ ने जिम्बाब्वे दौरे पर 5 मैचों की टी20I सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था और शुभमन गिल की कप्तानी में भारत ने 4-1 से सीरीज अपने नाम की थी। टीम इंडिया से बाहर ऋतुराज गयाकवाड़ को रणजी ट्रॉफी 2024-25 सत्र के लिए महाराष्ट्र क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने इसकी पुष्टि की।

    केदार जाधव की लेंगे जगह

    गौरतलब हो कि पिछले सीजन में महाराष्ट्र क्रिकेट टीम के कप्तान केदार जाधव थे, लेकिन इस साल जून में उन्होंने क्रिकेट से संन्यास ले लिया। इसके बाद इस टीम का कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को बना दिया गया। ऋतुराज गायकवाड़ पिछले रणजी सीजन में चोटिल हो गए थे और पूरे सीजन खेल नहीं पाए थे। इस बार वो पूरी तरह से ठीक हैं और पूरा सीजन खेलने की उम्मीद है।

    यह भी पढे़ं- 'टीम इंडिया में सेलेक्शन के लिए शरीर पर टैटू, बॉलीवुड एक्ट्रेस से रिलेशन होना चाहिए', ऋतुराज गायकवाड़ के बाहर होने के बाद भड़का एमएस धोनी का पुराना दोस्त

    चेन्नई सुपर किंग्स बनाए थे कप्तान

    बता दें कि ऋतुराज गायकवाड़ ने एशियन गेम्स में भारतीय टीम का नेतृत्व किया था और टीम ने गोल्ड पर कब्जा जमाया था। साल 2024 के आईपीएल में एमएस धोनी के कप्तानी छोड़ने पर ऋतुराज को चेन्नई सुपर किंग्स का नया कप्तान बनाया गया। टीम हालांकि, प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी, लेकिन गायकवाड़ ने कप्तानी और बल्लेबाजी में अपनी छाप छोड़ी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- ICC T20I Rankings: रुतुराज गायकवाड़ ने लगाई लंबी छलांग, बुमराह-हार्दिक को हुआ नुकसान, देखें पूरी लिस्ट