Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    SA U19-W vs IND U19-W: भारत ने साउथ अफ्रीका को विशाल अंतर से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

    By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Tue, 27 Dec 2022 07:04 PM (IST)

    SA U19 W vs IND U19 W दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 महिला टीम ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को प ...और पढ़ें

    SA U19-W vs IND U19-W फोटो- ट्विटर
    SA U19-W vs IND U19-W फोटो- ट्विटर

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गई U-19 भारतीय महिला टीम साउथ अफ्रीका U-19 महिला टीम के बीच आज पांच मैचों की T20 सीरीज की शुरुआत हुई। दोनों देशों के बीच आज पहला टी20 मैच खेला गया। पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 54 रनों से जीत दर्ज करते हुए 1-0 की बढ़त बना ली। पहले खेलते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 137 स्कोर बनाया। इसके जवाब दक्षिण अफ्रीका 20 ओवर में 8 विकेट पर 83 रन ही बना सकी।

    दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 महिला टीम ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को पारी की पहली ही गेंद पर बड़ा झटका लगा। शेफाली वर्मा बिना कोई रन बनाये आउट हो गईं। इसके बाद श्वेता सेहरावत और सौम्य तिवारी की जोड़ी ने दूसरे विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी की।

    श्वेता ने खेली 40 रन की पारी

    70 के स्कोर पर श्वेता 39 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हुई। सोनिया मेंधिया ने निराश किया, वह महज 2 रन ही बना पाईं। सौम्या भी 40 रन बनाकर 16वें ओवर में आउट हो गईं। उस वक्त भारत का स्कोर 100 रन था। ऋचा घोष पारी को फिनिश नहीं कर पाईं और 11 गेंदों में 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। भारत ने पांच विकेट खोकर 137 रन बनाये। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से अयंदा हलुबी और कायला रेनेके ने दो-दो विकेट चटकाए।

    138 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम की शुरुआत खराब रही। टीम की दोनों ओपनर 10 के स्कोर पर पवेलियन लौट गईं। एलांदी रेंसबर्ग और सिमोन लोरेंस ने क्रमशः 5 और 3 रन बनाये। दोनों को शबनम शकील ने अपना शिकार बनाया।

    खबरें और भी

    अर्चना और शबनम ने चटकाए 3-3 विकेट

    इसके बाद भारतीय गेंदबाजों के सामने दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल पाए। एक के बाद एक आउट हो रहे बल्लेबाजों की वजह से स्कोर बोर्ड धीमा हो गया। टीम की तरफ से कायला रेनेके ने सबसे ज्यादा 20 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 महिला टीम के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाईं। भारत की ओर से अर्चना देवी और शबनम शकील ने 3-3 विकेट चटकाए।

    यह भी पढ़ें- PAK vs NZ: आगा सलमान ने जड़ा न्यूजीलैंड के खिलाफ करियर का पहला शतक, मजबूत स्थिति में पाकिस्तान

    यह भी पढ़ें- ‘जल्द ही ODI में जड़ेगा तिहरा शतक’, सुनील गावस्कर ने इस भारतीय युवा बल्लेबाज के बारे में की भविष्यवाणी