Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    SA vs IND T20 WC LIVE Streaming: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच फ्री में कैसे देखें फाइनल मैच? जानें बारबाडोस में होने वाली भिड़ंत की पूरी डिटेल्‍स

    Updated: Sat, 29 Jun 2024 10:31 AM (IST)

    SA vs IND T20 World Cup LIVE Streaming टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला शनिवार को बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल मैदान पर खेला जाएगा। निर्णायक मैच मे ...और पढ़ें

    भारतीय टीम की नजर दूसरे खिताब पर। इमेज- बीसीसीआई
    भारतीय टीम की नजर दूसरे खिताब पर। इमेज- बीसीसीआई

    HighLights

    1. भारत और दक्षिण अफ्रीका अब तक नहीं हारी कोई मैच
    2. दक्षिण अफ्रीका पहली बार टी20 वर्ल्‍ड कप के फाइनल में पहुंची
    3. भारतीय टीम ने 2007 में जीता था टी20 वर्ल्‍ड कप का खिताब

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 अब अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच गया है। शनिवार को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस निर्णायक मैच में भारतीय क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम खिताब के लिए टकराएंगी। टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने अब तक कोई मैच नहीं गंवाया है तो दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका भी विजयी रथ पर सवार है। ऐसे में बारबाडोस के मैदान पर किसी एक टीम को हार का मुंह देखना पड़ेगा।

    टीम इंडिया ने पहली बार 2007 में टी20 वर्ल्‍ड कप जीता था, वहीं प्रोटियाज टीम अब तक टी20 वर्ल्‍ड कप नहीं जीती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 का फाइनल कब और कहां खेला जाएगा। फैंस इसका सीधा प्रसारण और लाइव स्‍ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं।

    ये भी पढ़ें: IND W vs SA W: भारतीय महिलाओं ने पहले ही दिन रच दिया इतिहास, विमेंस टेस्‍ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा 

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच फाइनल मैच कब खेला जाएगा?

    टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 29 जून को खेला जाएगा।

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच फाइनल मैच कहां खेला जाएगा?

    टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल मैदान पर खेला जाएगा।

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच फाइनल मैच कितने बजे से खेला जाएगा?

    टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रात 8 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस 7:30 पर होगा।

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच फाइनल मैच का सीधा प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

    टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के ब्रॉडकास्‍ट राइट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। ऐसे में स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर फैंस फाइनल का सीधा प्रसारण देख सकते हैं। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार पर उपलब्ध है। इसके अलावा आप दैनिक जागरण पर मैच से जुड़ी पल-पल की अपडेट प्राप्‍त कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ें: SA vs IND: साउथ अफ्रीका रोक सकती है भारतीय टीम का विजयी रथ, बारबाडोस में इंडिया से बेहतर हैं प्रोटियाज टीम के आंकड़े 

    खबरें और भी