विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SA20 2024: ऑक्शन से पहले सभी फ्रेंचाइजियों ने जारी की रिटेन प्लेयरों की लिस्ट, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
Published: Thu, 03 Aug 2023 07:33 PM (GMT+05:30)

SA20 लीग के लिए 27 सितंबर को नीलामी होगी। इसमें कुल 21 स्लॉट भरे जाने हैं जिनमें से छह साउथ ...और पढ़ें

SA20 league 2023 का फाइनल मैच। फाइल फोटो
SA20 league 2023 का फाइनल मैच। फाइल फोटो

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। साउथ अफ्रीका लीग (SA20) के सफल उद्घाटन सीजन के बाद, सभी 6 फ्रेंचाइजी दूसरे सीजन के लिए तैयारी कर रही हैं। सभी फ्रेंचाइजियों ने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। दूसरे सीजन की नीलामी 27 सितंबर को जोहान्सबर्ग में होने वाली है। जहां प्रत्येक टीम के पास R39.1 मिलियन का बजट होगा, जो पिछली बार से R5.1 मिलियन से अधिक है।

नीलामी में कुल 21 स्लॉट भरे जाने हैं, जिनमें से छह साउथ अफ्रीका के नौसिखिया खिलाड़ियों के लिए रिजर्व रखी गई है। ये वो खिलाड़ी होते हैं, जिनकी उम्र 22 वर्ष या उससे कम है और उसने पहले SA20 नहीं खेला है। प्रत्येक टीम को 19 खिलाड़ियों की एक टीम बनानी होगी, जिसमें न्यूनतम दस दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी, अधिकतम सात अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और एक नौसिखिया खिलाड़ी होगा।

नीलामी से पहले रिटेन किए गए खिलाड़ियों की पूरी सूची:

डरबन के सुपरजायंट्स (पर्स में बचे पैसे, R1.675 मिलियन)

प्रेनेलन सुब्रायन, क्विंटन डी कॉक (कप्तान), नवीन उल हक, काइल मेयर्स, रीस टॉपले, भानुका राजपक्षे, ड्वेन प्रिटोरियस, केशव महाराज, कीमो पॉल, काइल एबॉट, हेनरिक क्लासेन, वियान मुल्डर, दिलशान मदुशंका, जॉन-जॉन स्मट्स, मैथ्यू ब्रीट्जके, जूनियर डाला

भरे जाने वाले स्लॉट: 3

जॉबर्ग सुपर किंग्स (पर्स में बचे पैसे, R6.1 मिलियन)

गेराल्ड कोएट्जी, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), मोईन अली, डेविड विसे, जहीर खान, सैम कुक, लेउस डु प्लॉय, रीजा हेंड्रिक्स, लिजाद विलियम्स, नंद्रे बर्गर, डोनोवन फरेरा, आरोन फांगिसो, सिबोनेलो मखान्या, काइल सिमंड्स

भरे जाने वाले स्लॉट: 5

एमआई केप टाउन (बचे हुए पैसे, R5.05 मिलियन)

डेवाल्ड ब्रेविस, कैगिसो रबाडा, राशिद खान (कप्तान), सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, टॉम बैंटन, रासी वैन डेर डुसेन, डेलैंटो पोटगिएटर, रयान रिकलटन, जॉर्ज लिंडे, ब्यूरन हेंड्रिक्स, डुआन जानसन, ओली स्टोन, ग्रांट रूलोफसेन, जोफ्रा आर्चर (वाइल्डकार्ड)

भरे जाने वाले स्लॉट: 4

पार्ल रॉयल्स ( R8.865 मिलियन पैसे बचे हैं पर्स में)

क्वेना मफाका, डेविड मिलर (कप्तान), जोस बटलर, ओबेद मैककॉय, तबरेज शम्सी, लुंगिसानी एनगिडी, जेसन रॉय, एंडिले फेहलुकवायो, डेन विलास, ब्योर्न फोर्टुइन, मिशेल वान बुरेन, विहान लुब्बे, फेरिस्को एडम्स, कोडी यूसुफ, इवान जोन्स

भरे जाने वाले स्लॉट: 4

प्रिटोरिया कैपिटल्स (पर्स उपलब्ध पैसे, R9.737 मिलियन)

मिगेल प्रिटोरियस, एनरिक नॉर्टजे, जिमी नीशम, रिले रोसौव, कॉलिन इनग्राम, सेनुरन मुथुस्वामी, वेन पार्नेल (सी), थ्यूनिस डी ब्रुइन, आदिल राशिद, विल जैक, ईथन बॉश, शेन डैड्सवेल, कॉर्बिन बॉश

भरे जाने वाले स्लॉट: 6

सनराइजर्स ईस्टर्न केप (पर्स उपलब्ध पैसे R1.865 मिलियन)

ओटनील बार्टमैन, एडेन मार्कराम (सी), लियाम डॉसन, डेविड मालन, मार्को जानसन, ट्रिस्टन स्टब्स, सिसंदा मगला, ब्रायडन कारसे, साइमन हार्मर, टेम्बा बावुमा, सारेल एर्वी, जॉर्डन हरमन, आया गकामाने, एडम रॉसिंगटन, टॉम एबेल, क्रेग ओवरटन (वाइल्डकार्ड)

भरे जाने वाले स्लॉट: 4

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।