Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'अपनी मंजिल तक पहुंचो...', Sachin Tendulkar ने अंडर-19 कप्तान Ayush Mhatre को गिफ्ट की अपनी टेस्ट जर्सी-VIDEO

    Updated: Tue, 10 Feb 2026 08:19 AM (IST)

    Sachin Tendulkar gifts Ayush Mhatre his Jersey: भारत की अंडर-19 टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने अपनी टीम को रिकॉर्ड छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताया। स ...और पढ़ें

    Sachin Tendulkar ने Ayush Mhatre को गिफ्ट की अपनी टेस्ट जर्सी

    Sachin Tendulkar ने Ayush Mhatre को गिफ्ट की अपनी टेस्ट जर्सी

    HighLights

    1. आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारत ने रिकॉर्ड छठी बार जीता U19 World Cup का खिताब

    2. सचिन तेंदुलकर ने आयुष म्हात्रे को गिफ्ट की अपनी टेस्ट जर्सी

    3. आयुष म्हात्रे ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Sachin Tendulkar gifts Ayush Mhatre his test jersey: जिम्बाब्वे की सरजमीं पर इतिहास रचने के बाद भारत की अंडर-19 टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे स्वदेश लौट आए हैं। उनकी अगुवाई में भारतीय युवा टीम ने आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से हराकर रिकॉर्ड छठी बार खिताब अपने नाम किया। 

    मुंबई लौटने के बाद म्हात्रे ने ‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर से मुलाकात की। ये मुलाकात उनके लिए यादगार पल बन गई, जब तेंदुलकर ने अपने टेस्ट करियर की जर्सी उन्हें गिफ्ट की और उस पर आयुष ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के साथ एक खूबसूरत-सा मैसेज लिखा।

    Sachin Tendulkar ने Ayush Mhatre को गिफ्ट की जर्सी

    दरअसल, महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपने साइन की हुई टेस्ट जर्सी पर ये लिखा कि प्रिय आयुष, तुम्हारे करियर के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

    बता दें कि युवा कप्तान के लिए यह सम्मान किसी प्रेरणा से कम नहीं है। 18 साल के आयुष म्हात्रे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस खास पल का वीडियो शेयर किया, जिसमें वे मास्टर ब्लास्टर से मिला ये खास गिफ्ट लेते नजर आए। इसके साथ उन्होंने लिखा,

     

    मैंने आपको हमेशा स्क्रीन पर देखकर ही बड़ा हुआ हूं। आज मैं आपके घर में खड़ा हूं और आपकी जर्नी का एक हिस्सा अपने हाथों में थामे हुए हूं। इस सम्मान के लिए धन्यवाद सर। मैं इसे उसी सम्मान के साथ संजोकर रखूंगा, जैसे आपने सालों तक भारतीय क्रिकेट को संभाला।

    -

    आयुष म्हात्रे

    खबरें और भी

    आयुष म्हात्रे की कप्तानी में चैंपियन बनी टीम इंडिया

    नॉकआउट मुकाबलों में आयुष म्हात्रे ने कप्तान के तौर पर सामने से नेतृत्व करते हुए अहम पारियां खेलीं। इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में 51 गेंदों पर 53 रन और अफगानिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में 59 गेंदों पर 62 रन बनाए। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने 7 पारियों में 30.57 की औसत से कुल 214 रन बनाए और भारत के चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

    हालांकि सुर्खियां वैभव सूर्यवंशी ने ज्यादा बटोरीं, जिन्होंने 439 रन बनाकर ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का खिताब अपने नाम किया। फाइनल में उनकी 175 रनों की विस्फोटक पारी, जिसमें 15 चौके और 15 छक्के शामिल थे, उसके दम पर उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप के कई रिकॉर्ड ध्वस्त किए।

    यह भी पढ़ें- भारत ने रिकॉर्ड छठी बार जीता अंडर-19 वर्ल्‍ड कप खिताब, यहां जानें पहले कब-कब चैंपियन बनी देश की 'युवा ब्रिगेड'

    यह भी पढ़ें- अंडर-19 वर्ल्‍ड कप चैंपियन भारतीय टीम पर रुपयों की बारिश, BCCI ने खोला करोड़ों का खजाना