Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    "मैं किसी दिन जरूर तुमसे...", गॉड ऑफ क्रिकेट ने किया Amir Hussain के जज्बे को सलाम, खिलाड़ी का किया धन्यवाद

    By Geetika SharmaEdited By: Geetika Sharma
    Updated: Sat, 13 Jan 2024 04:37 PM (IST)

    हाल ही में हमने आपको एक ऐसे वीडियो के बारे में बताया था जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा था। वीडियो में जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में बिजबेहरा क ...और पढ़ें

    जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के दिव्यांग क्रिकेटर के सचिन दीवाने हो गए हैं।
    जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के दिव्यांग क्रिकेटर के सचिन दीवाने हो गए हैं।

    HighLights

    1. जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के दिव्यांग क्रिकेटर के सचिन दीवाने हो गए हैं
    2. सचिन ने खिलाड़ी की जमकर तारीफ की
    3. सचिन ने खिलाड़ी के जज्वे को सलाम किया है

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Sachin Tendulkar lauds at J&K Physically disabled cricketer: हाल ही में हमने आपको एक ऐसे वीडियो के बारे में बताया था, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा था। वीडियो में जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में बिजबेहरा के वाघामा गांव का एक दिव्यांग क्रिकेटर गले से बैट पकड़कर क्रिकेट खेल रहा है।

    पैरों से करता है गेंदबाजी

    साथ ही वह पैरों से गेंदबाजी करता है। इस खिलाड़ी का नाम आमिर हैं, जिसके दोनों हाथ नहीं हैं। साथ ही यह खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के नंबर 10 की जर्सी पहनकर बल्लेबाजी कर रहा है। अब इस क्रिकेटर का वीडियो महान तेंदुलकर तक भी पहुंच गया है।

    सचिन ने खिलाड़ी की तारीफ की

    वीडियो पर गॉड ऑफ क्रिकेट सचिन तेंदुलकर Sachin Tendulkar ने अपनी राय दी है। सचिन ने खिलाड़ी के वीडियो को एक बार दोबारा एक्स पर पोस्ट करते हुए उनकी तारीफ की है। सचिन ने लिखा कि आमिर ने असंभव को संभव बना दिया है। मैं इस वीडियो को देख बहुत प्रभावित हुआ हूं। 

    ये भी पढ़ें: अगर ये नहीं देखा तो क्या देखा! गर्दन से बैट पकड़ चौके-छक्के लगा रहा जम्मू कश्मीर का ये खिलाड़ी, पैरों से गेंदबाजी कर उड़ाए होश

    क्या बोले सचिन

    सचिन ने लिखा कि "यह वीडियो दिखाता है कि क्रिकेट के लिए आमिर के अंदर कितना प्यार और जुनून है। उम्मीद है कि मैं एक दिन उनसे मिलूंगा और उनके नाम की जर्सी लूंगा । स्पोर्ट खेलने के शौकीन लाखों लोगों को प्रेरित करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। अब आमिर का यह वीडियो हर तरफ आग की तरह फैल रहा है और उनके जज्बे की तारीफ हो रही है।

    8 साल की उम्र में गंवाए थे पैर

    आमिर ने आठ साल की उम्र में अपने पिता की आटे की मील में एक हादसे के दौरान अपने दोनों हाथ गंवा दिए थे। आमिर जम्मू कश्मीर की पेरा क्रिकेट टीम के कप्तान हैं। आमिर 2013 से पेशेवर क्रिकेट खेल रहे हैं। 2013 में आमिर के एक टीचर ने क्रिकेट के प्रति उनके जनून को पहचाना था और पेरा क्रिकेट से उन्हें अवगत कराया था।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: Australian open 2024: Djokovic और Steve Smith ने मेलबर्न में खेला टेनिस, गॉड ऑफ क्रिकेट ने की लेजेंड्स की तारीफ, सोशल पर फैंस को खूब भा रहा वीडियो