विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विराट कोहली से लेकर सचिन तेंदुलकर तक, क्रिकेट जगत ने होली के मौके पर दी बधाई

Published: Tue, 03 Mar 2026 04:31 PM (IST)

होली के पावन अवसर पर भारतीय क्रिकेट जगत भी जश्न में शामिल हो गया है। सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, ऋषभ ...और पढ़ें

HighLights

  1. सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर दी होली की शुभकामनाएं

  2. विराट कोहली ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बधाई संदेश साझा किया

  3. ऋषभ पंत, कुंबले, लक्ष्मण ने भी होली की बधाई दी

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। होली के मौके पर पूरा देश जश्न में डूबा हुआ दिखाई दे रहा है। भारतीय क्रिकेटर भी इससे पीछे नहीं हैं और इस मौके पर सोशल मीडिया के जरिए खुशियां बांट रहे है और बधाई संदेश दे रहे हैं। इस कड़ी में पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली भी शामिल हैं। तो वहीं ऋषभ पंत और अनिल कुंबले जैसे खिलाड़ियों ने भी होली की बधाई दी।

तेंदुलकर ने हमेशा की तरह इस बार भी फैंस को संदेश बधाई लिखा। तो वहीं विराट कोहली ने भी इस मौके पर अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा की है। वीवीएस लक्ष्मण और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व तेज गेंदबाद झूलन गोस्वामी ने भी होली के मौके पर बधाई संदेश लिखा है।

सचिन तेंदुलकर ने दी बधाई

सचिन तेंदुलकर ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "होली का हार्दिक शुभकामनाएं। आशा है कि ये दिन आपके जीवन में सकारात्मक और ढेर सारी खुशियां लेकर आए। अगर आप इस त्योहार के मौके पर पूरी तरह भीग जाएं, तो भी इसे अपनी जीत मानिएगा।"

विराट कोहली ने लिखा संदेश

विराट कोहली ने अपने इस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा किया और लिखा, "होली का हार्दिक शुभकामनाएं। ये त्योहार आपके जीवन में खुशियां और सकारात्मकता लेकर आए।"

Virat Kohli

वीवीएस लक्ष्मण ने दी बधाई

पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने भी बधाई संदेश लिखा। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। रंगों का ये त्योहार आपके जीवन में खुशियां और नई ऊर्जा से भर दे। ये त्योहार आपके जीवन में खुशियों के रंग, हंसी के पल और मजबूत रिश्तों को लेकर आए। ऋषभ पंत, अनिल कुंबले और झूलन गोस्वामी ने भी बधाई संदेश लिखा है। तो वहीं युजवेंद्र चहल ने भी देशवासियों को बधाई दी है।

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल के लिए अंपायरों की घोषणा, भारत-इंग्लैंड मैच में ये दिग्गज संभालेंगे कमान

यह भी पढ़ें- T20 World Cup Semi Final मैच अगर बारिश से धुल गया तो कौन कटाएगा फाइनल का टिकट? समझें पूरा समीकरण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।