GT vs RR: साई सुदर्शन के साथ लगातार दूसरे मैच में हुआ हादसा, नाम हो गया अनचाहा रिकॉर्ड
गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज साई सुदर्शन लगातार दो आईपीएल मैचों में हिट विकेट हुए, जिससे उनके नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। ...और पढ़ें
-1780123201896_m.webp)
साई सुदर्शन के साथ हुआ 'हादसा'

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। किसी भी बल्लेबाज के लिए हिट विकेट होना बहुत बुरी बात मानी जाती है। एक बार ऐसा हो तो भी चल जाए, लेकिन लगातार दो मैचों में दो बार हिट विकेट होने पर सवाल उठते हैं। गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन के साथ यही हुआ है। वह लगातार दो मैचों में हिट विकेट हुए हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले गए मैच में साई सुदर्शन अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन फिर हिट विकेट हो गए। इसके बाद दूसरे क्वालिफायर में भी वह हिटविकेट हुए। इसी के साथ उन्होंने अपने नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है।
बने पहले बल्लेबाज
राजस्थान के खिलाफ खेले गए दूसरे क्वालिफायर मैच में सुदर्शन 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर हिट विकेट हुए। बृजेश शर्मा की लो फुलटॉस गेंद को उन्होंने खेलने की कोशिश की। गेंद बल्ले पर लगकर चार रनों को चली गई, लेकिन सुदर्शन का बल्ला हाथ से छूट गया और स्टम्प पर जाकर लगा। इसी के साथ वह हिटविकेट हो गए। ये तीसरी बार है जब सुदर्शन आईपीएल में हिटविकेट हुए हैं। इसी के साथ वह आईपीएल में तीन बार हिटविकेट होने वाले पहले बल्लेबाज बने हैं।
सुदर्शन ने इस मैच में 32 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्के की मदद से 58 रनों की पारी खेली। उनके और गिल के बीच पहले विकेट के लिए 167 रनों की साझेदारी हुई जिसने गुजरात की जीत की नींव रखी। गुजरात ने ये मैच सात विकेट से अपने नाम किया।
खबरें और भी
🚨 MASSIVE STATEMENT BY SHUBMAN GILL ON SAI SUDHARSHAN HIT WICKETS 🚨
— Cricket Central (@CricketCentrl) May 30, 2026
"I don't think no one has seen anything like that. Two matches in a row, the way he got out. I saw some video on social media about taping his hand, I think I am going to have to do that in the next match."…
ग्रीप में करना होगा बदलाव
मैच के बाद सुदर्शन ने लगातार दो मैचों में हिटविकेट होने पर कहा कि उन्हें अपनी ग्रीप में बदलाव करना होगा। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि कुछ नया ट्राय करना होगा। मैं कुछ ग्रीप आजमाता हूं और फिर कुछ गेंदें खेलता हूं। फिर देखता हूं कि क्या होता है। लेकिन ईमानदारी से कहूं तो, मेरे पास कोई जवाब नहीं है कि ये बार-बार कैसे हुआ।"