Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sanath Jayasuriya: श्रीलंका को दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनाएंगे सनथ जयसूर्या? बोर्ड ने सौंपी अहम जिम्मेदारी

    Updated: Mon, 07 Oct 2024 03:11 PM (GMT+05:30)

    Sanath Jayasuriya Head Coach Sri Lanka सनथ जयसूर्या अभी तक श्रीलंकाई के अंतिरम तौर पर टीम के मुख्य कोच थे लेकिन अब उनका पर्मानेंट ये जिम्मेदारी दी गई ...और पढ़ें

    Sanath Jayasuriya बने श्रीलंकाई टीम के फुल टाइम हेड कोच
    Sanath Jayasuriya बने श्रीलंकाई टीम के फुल टाइम हेड कोच

    HighLights

    1. सनथ जयसूर्या को बनाया Sri Lanka क्रिकेट टीम का हेड कोच
    2. सनथ जयसूर्या 2026 तक संभालेंगे हेड कोच की जिम्मेदारी
    3. दूसरी बार श्रीलंका को विश्व चैंपियन बनाएंगे सनथ जयसूर्या!

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Sanath Jayasuriya Head Coach: श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व बैटर और कप्तान सनथ जयसूर्या को टीम का हेड कोच नियुक्त किया है। जयसूर्या पिछले कुछ समय से टीम के साथ ही हैं। वह टीम के साथ अंतरिम कोच के तौर पर जुड़े हुए थे, लेकिन जिस तरह से उनकी देखरेख में टीम ने प्रदर्शन किया, उसे देखते हुए श्रीलंकाई बोर्ड ने उन्हें फुल टाइम हेड कोच बना दिया। श्रीलंकाई क्रिकेट ने इसकी जानकारी अपने एक्स पर पोस्ट शेयर कर दी।

    Sanath Jayasuriya बने श्रीलंकाई टीम के फुल टाइम हेड कोच

    दरअसल, श्रीलंकाई क्रिकेट ने अपने एक्स पर लिखा कि काफी खुशी हो रही है ये एलान करते हुए कि सनथ जयसूर्या को टीम का हेड कोच बना दिया गया है। श्रीलंकाई क्रिकेट की कार्यकारी समिति ने भारत, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिला हाल ही में सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया, जिसे देखते हुए ये फैसला लिया गया। इन सभी सीरीज में जयसूर्या अंतिरम मुख्य कोच रहे। अब 1 अक्टूबर 2024 से 31 मार्च 2026 तक जयसूर्या ये कार्यकाल संभालेंगे।

    जयसूर्या की देखरेख में श्रीलंकाई टीम ने भारत को वनडे सीरीज में हराया। इसके बाद श्रीलंकाई टीम ने इंग्लैंड का दौरा किया, जहां उन्होंने ओवल में इतिहास रचते हुए तीसरा टेस्ट जीता। श्रीलंका ने इसके बाद न्यूजीलैंड को घर पर बुरी तरह धोया और दो मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया। कोच के रूप में जयसूर्या की पहली जिम्मेदारी वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज होगी, जो 13 अक्तूबर से शुरू होगी।

    यह भी पढ़ें: Praveen Jayawickrama: 26 साल के श्रीलंकाई क्रिकेटर पर ICC ने लगाया बैन, साल 2021 में ही किया था डेब्यू

    Sri Lanka टीम को दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनाएंगे जयसूर्या?

    साल 2014 में श्रीलंकाई टीम ने भारत को टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में हराकर पहला खिताब जीता था। पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 130 रन बनाए थे। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम ने आसानी से संगकारा के अर्धशतक की मदद से 17.5 ओवर में ही मैच अपने नाम कर करोड़ों भारतीयों का दिल तोड़ दिया था। 2014 के बाद श्रीलंकाई टीम टी20 विश्व कप का खिताब नहीं जीत सकी। अब जयसूर्या के हेड कोच बनने के बाद दूसरी बार श्रीलंकाई टीम विश्व चैंपियन बन सकती हैं।

    खबरें और भी