Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    SA दौरे के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने चुनी अपनी प्लेइंग XI, इस खिलाड़ी को नहीं दी जगह

    By Geetika SharmaEdited By: Geetika Sharma
    Updated: Fri, 08 Dec 2023 06:20 PM (IST)

    पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का एलान किया है। पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि वे यशस्वी जायसवाल और रु ...और पढ़ें

    उन्होंने यशस्वी और रुतुराज को पारी का आगाज करने के लिए चुना है। फोटो- एक्स
    उन्होंने यशस्वी और रुतुराज को पारी का आगाज करने के लिए चुना है। फोटो- एक्स

    HighLights

    1. दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए संजय मांजरेकर ने अपनी प्लेइंग इलेवन चुनी है
    2. उन्होंने यशस्वी और रुतुराज को पारी का आगाज करने के लिए चुना है
    3. पूर्व क्रिकेटर ने गिल को नंबर 3 पर रखा है

    स्पोर्ट्स डेस्क। नई दिल्ली। Sanjay Manjrekar choose playing XI for South Africa T20I: भारतीय टीम 10 दिसंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में सीरीज खेलने जा रहा है। इसमें सबसे पहले टी20I से शुरुआत होगी।

    इन दो खिलाड़ियों से करवाएंगे पारी का आगाज-

    अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने इसके लिए अपनी प्लेइंग इलेवन चुनी है। मांजरेकर ने कहा कि वे द. अफ्रीका के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल से भारत की पारी का आगाज करवाना चाहेंगे।वर्ल्ड कप 2023 के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में जायसवाल और गायकवाड़ ने ही पारी का आगाज किया था।

    गायकवाड़ ने बनाए सबसे ज्यादा रन-

    इस बीच रोहित शर्मा ने 2022 टी20 वर्ल्ड कप के बाद कोई टी20 मैच नहीं खेला है तो वहीं गिल को वर्ल्ड कप 2023 के बाद आराम दिया गया था। जायसवाल और गायकवाड़ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, गायकवाड़ सीरीज में सबसे ज्यादा 223 रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। 

    भारत का बल्लेबाजी कॉम्बिनेशन बेहतरीन-

    वहीं, जायसवाल ने भारत को सीरीज के कुछ मैचों में अच्छी शुरुआत दिलाई। अब मांजेरकर ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा कि क्या भारत रुतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जयसवाल के कॉम्बिनेशन को हिलाने के बारे में सोचेगा? पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि मैं जायसवाल और रुतुराज से ओपनिंग करवाऊंगा।

    ये भी पढ़ें:- Yuvraj Singh की नीलामी में KKR लाया था बड़ा ट्विस्ट, RCB को 4 करोड़ का लगा था फटका

    ये होगी प्लेइंग इलेवन-

    पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा कि भारतीय बल्लेबाजी क्रम में इस समय काफी गहराई है और वह इन-फॉर्म इशान किशन को लाइनअप में फिट करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। किशन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला के पहले दो मैचों में लगातार अर्धशतक बनाए।

    खबरें और भी

    ये होगा मिडिल ऑर्डर-

    नंबर 3 पर शुभमन गिल,  नंबर 4 पर सूर्यकुमार यादव और फिर तिलक वर्मा, रिंकू सिंह और श्रेयस अय्यर आएंगे। यह बल्लेबाजी क्रम होगा, जिसमें इस वक्त काफी जबरदस्त गहराई है। मैं इशान किशन में कैसे फिट करूं, जिसके लिए मैं संघर्ष कर रहा हूं।

    ये भी पढ़ें:-  कहीं Team India पर भारी न पड़ जाए यह गलती, SA के खिलाफ दौरे से पहले पूर्व क्रिकेटर ने कर दी है बड़ी भविष्यवाणी