Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs ENG: Sanju Samson ने वानखेड़े में खोले अंग्रेजों के धागे, टी20 विश्‍व कप में एक बार फिर शतक से चूके

    Updated: Thu, 05 Mar 2026 07:43 PM (IST)

    इंग्‍लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में संजू सैमसन ने तूफानी अर्धशतक लगाया। दूसरे ओवर में अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद भी संजू नहीं रुके और उन्‍होंने एक स ...और पढ़ें

    संजू सैमसन की तूफानी पारी

    संजू सैमसन की तूफानी पारी

    HighLights

    1. संजू सैमसन ने मैदान के चारों ओर लगाए शॉट

    2. संजू सैमसन को मिला था एक जीवनदान

    3. शानदार फॉर्म में चल रहे हैं संजू सैमसन 

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एक समय तक बेंच पर बैठकर मैच देखने वाले विकेटकीपर बल्‍लेबाज संजू सैमसन अब टी20 विश्‍व कप 2026 के नॉकआउट मैच में भारतीय प्‍लेइंग 11 का अहम हिस्‍सा बन गए हैं। गुरुवार को इंग्‍लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में संजू सैमसन ने तूफानी अर्धशतक लगाया। दूसरे ओवर में अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद भी संजू नहीं रुके और उन्‍होंने एक से बढ़कर एक शॉट लगाए।

    इतना ही नहीं उन्‍होंने कुछ गेंदों को दर्शकों के पास भी पहुंचाया। संजू ने 26 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की। इसके लिए उन्‍होंने 7 चौकों और 3 छक्‍कों का सहारा लिया। ऐसा लग रहा था कि वह पवेलियन से ही सेट होकर आए हैं और पिछले मैच में उन्‍होंने जहां से छोड़ा था वहीं से आज शुरुआत की है। संजू ने 42 गेंदों पर 89 रन की पारी खेली। वह लगातार दूसरे मैच में शतक से चूक गए। पिछले मैच में वेस्‍टइंडीज के खिलाफ संजू ने नाबाद 97 रन बनाए थे। 

     

     

     

    संजू को मिला जीवनदान

    तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर संजू सैमसन को एक जीवनदान मिला था। जोफ्रा आर्चर की गेंद पर कप्‍तान हैरी ब्रूक ने संजू का आसान कैच छोड़ दिया। आर्चर ने फुल लेंथ गेंद फेंकी और सैमसन ने हवा में ड्राइव खेलने की कोशिश में बल्ला घुमा दिया। गेंद सीधे मिड-ऑन के पास गई और इंग्लैंड के कप्तान ने एक आसान कैच छोड़ दिया। संजू का जब कैच छूटा तो वह 15 रन पर बल्‍लेाबाजी कर रहे थे।

    टीम मैनेजमेंट ने बदली रणनीति

    टी20 विश्‍व कप 2026 की शुरुआज में संजू भारतीय प्‍लेइंग 11 का हिस्‍सा नहीं थे। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन पारी की शुरुआत कर रहे थे। नामीबिया के खिलाफ अभिषेक शर्मा के बीमार पड़ने के बाद संजू को मौका मिला था, इसके बाद उन्‍हें फिर बेंच पर बैठा दिया गया था। सुपर-8 के पहले मैच में भारत को साउथ अफ्रीका के हाथों हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने रणनीति में बदलाव किया।

    खबरें और भी

    पिछले मैच में शतक से चूके

    संजू सैमसन और अभिषेक ने पारी की शुरुआत की और ईशान किशन को 3 नंबर पर भेजा गया। इसके बाद संजू ने साबित कर दिया कि उनका प्‍लेइंग 11 में होना क्‍यों जरूरी है। जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ संजू ने 24 रन ही बनाए, लेकिन वेस्‍टइंडीज के विरुद्ध करो या मरो वाले मैच में 50 गेंदों पर नाबाद 97 रन की पारी खेलकर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया।

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: करोड़ों भारतीयों की अटकी सांसें! हैरी ब्रूक ने छोड़ा Sanju Samson का कैच, क्या ये साबित होगा टर्निंग प्वाइंट?

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: 'सबकुछ' बिगाड़ देगी एक गलती, भारत को अभिषेक शर्मा को बाहर करने का 'बोल्‍ड फैसला' लेने की जरूरत