IND vs ENG: केवल 11 रन से चूके, वरना Sanju Samson बना देते वर्ल्ड रिकॉर्ड; विल जैक्स ने कप्तान हैरी ब्रूक को बचाया
संजू सैमसन ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में शानदार 89 रन की पारी खेली। उन्होंने 26 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा और पावरप्ले में 41 रन बनाकर वीरेंद्र सहवाग ...और पढ़ें

Sanju Samson 11 रन बना लेते तो रच देते इतिहास
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Sanju Samson 89 runs innings: भारतीय टीम के ओपनर संजू सैमसन का बल्ला वानखेड़े के मैदान पर भी जमकर बोला है। इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे सेमीफाइनल मैच में अभिषेक शर्मा के जल्दी विकेट गंवाने के बाद संजू ने टीम की पारी को संभाला और ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 26 गेंद पर छक्के के साथ अर्धशतक जड़ा। उन्होंने पावरप्ले में 41 रन बनाए और इस दौरान वह वीरेंद्र सहवाग से भी आगे निकले।
संजू टी20 विश्व कप के पावरप्ले में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने बैटर्स की लिस्ट में रोहित शर्मा के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर आ गए। रोहित ने 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पावरप्ले में 41 रन बनाने का कारनामा किया था, जबकि सहवाग ने 2007 टी20 विश्व कप में पावरप्ले में कीवी टीम के खिलाफ 40 रन बनाए थे। इस तरह संजू उनसे आगे निकल गए हैं।
Sanju Samson 11 रन बना लेते तो रच देते इतिहास
अगर संजू सैमसन 11 रन और बना लेते तो वो टी20 विश्व कप इतिहास में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बैटर बन जाते। अभी तक इतिहास में बतौर भारतीय केवल सुरेश रैना ने ही ये कारनामा किया है। रैना ने साल 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 101 रन की पारी खेली थी।
संजू सैमसन बने विल जैक्स का शिकार
संजू सैमसन मैच में बड़े-बड़े शॉट्स लगाकर इंग्लिश गेंदबाजों पर दबाव बना रहे थे, लेकिन पारी के 14वें ओवर में विल जैक्स ने संजू सैमसन की 89 रन की पारी का अंत किया। संजू ने अपनी पारी में 8 चौके और 7 छक्के जड़े। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 210 के पार रहा।
खबरें और भी
विल जैक्स ने इस ओवर की पहली गेंद पर ऑफ स्टंप के काफी बाहर गेंद डाली, जिस पर संजू ने दूर से ही डीप कवर्स की ओर हवा में शॉट लगाया। हालांकि, अगर इस गेंद को वो छोड़ देते तो शायद वाइड हो जाती, लेकिन उन्होंने शॉट लगाना सही समझा। ऐसे में बल्ले के निचले हिस्सा को लगकर गेंद फील्डर फिल सॉल्ट के हाथों में गई, जहां उन्होंने आसान-सा कैच पकड़ा। संजू इस दौरान 42 गेंद पर 89 रन बनाकर आउट हुए।
हैरी ब्रूक की बड़ी गलती
सेमीफाइनल मैच में भारत की पारी के तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर हैरी ब्रूक से बड़ी गलती हुई। जोफ्रा आर्चर द्वारा ऊपर की तरफ डाली गेंद पर अपना स्टांस पीछे करते हुए सीधे बल्ले से सामने की तरफ चिप शॉट खेला। मिस टाइम संजू कर बैठे, जिसकी वजह से फील्डर की तरफ ये कैच गया।
ब्रूक ने दोनों हाथ से कैच लपकना चाहा, लेकिन उनके हाथ से कैच ड्रॉप हो गया। इसके बाद अगली गेंद डॉट रही और फिर संजू ने चौथी गेंद पर छक्का लगाकर ठोस जवाब दिया। 26 गेंद पर फिर अर्धशतक जड़कर संजू ने हैरी ब्रूक की काफी टेंशन बढ़ाई, लेकिन विल जैक्स ने संजू को आउट कर कप्तान हैरी को राहत की सांस दिलाई।