यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sanju Samson खेलना चाहते थे यह टूर्नामेंट, पर फंस गया पेंच; अब Champions Trophy 2025 से भी धो सकते हैं हाथ
Sanju Samson चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए जल्द भारतीय क्रिकेट टीम का एलान हो सकता है। टूर्नामेंट के दौरान भारतीय स्क्वॉड में विकेटकीपर कौन होगा यह बड ...और पढ़ें

HighLights
- 19 फरवरी से होगा चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज
- 19 जनवरी को हो सकता भारतीय टीम का एलान
- संजू सैमसन को जगह मिलना मुश्किल लग रहा
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अगर संजू सैमसन अगले महीने होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में जगह नहीं बना पाते हैं तो केरल क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) इसका दोषी होगा। केसीए ने घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी (50 ओवर) के लिए स्टार बल्लेबाज को अपनी टीम में शामिल नहीं करने का फैसला किया है।
विजय हजारे खेलना चाहते थे संजू
संजू पर विजय हजारे ट्रॉफी से बाहर होने का आरोप लगा था। अब खबर आई है कि संजू ने आयोजन से पहले केवल तैयारी शिविर के लिए अपनी अनुपलब्धता व्यक्त की थी, लेकिन अंतिम चयन के लिए उन्हें नजरअंदाज किया गया। केसीए युवाओं को आजमाना चाहता था।
युवाओं को आजमाया
केसीए सचिव विनोद एस कुमार ने ओनमनोरमा से बातचीत में कहा, संजू ने उन्हें कम से कम दो मेल भेजे थे। पहले मेल में कहा गया, "आपको सूचित किया जाता है कि मैं शिविर के लिए उपलब्ध नहीं रहूंगा।"
विनोद ने कहा, "उन्होंने कोई कारण नहीं बताया। सचिन बेबी भी चोट के कारण उपलब्ध नहीं थे। हमें दो सीनियर खिलाड़ियों की कमी खल रही थी। इसलिए हमने उनके स्थान पर युवाओं को आजमाने के बारे में सोचा।" केरल टीम में दो गैर-मलयाली खिलाड़ी जलज सक्सेना और आदित्य सरवटे थे।
खबरें और भी
तब तक चुनी जा चुकी थी टीम
संजू ने 23 दिसंबर को बड़ौदा के खिलाफ केरल के शुरुआती मैच से पहले केसीए से संपर्क किया था और विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने की इच्छा जताई थी। विनोद ने कहा, "लेकिन तब तक टीम फाइनल हो चुकी थी। उस समय एक युवा खिलाड़ी की बलि देना अनुचित होता।"
संजू के एक करीबी सूत्र ने कहा कि वह इस फैसले से हैरान हैं। सूत्र ने कहा, "यह एक नॉर्म था कि संजू तब केरल शिविर में शामिल होते थे जब वह राष्ट्रीय ड्यूटी पर नहीं होते थे। तैयारी शिविरों में भाग लेना पहले अनिवार्य नहीं था।"
मुश्ताक अली में की थी कप्तानी
संजू ने विजय हजारे ट्रॉफी से पहले आयोजित सैयद मुश्ताक अली टी20 में केरल का नेतृत्व किया था। उनके नेतृत्व में केरल ने छह में से चार मैच जीते। इस दौरान केरल ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली मुंबई पर 43 रन से जीत दर्ज की थी।
संजू और सचिन दोनों की गैरमौजूदगी में सलमान निजार ने विजय हजारे में केरल की कप्तानी की। केरल अपने पांच मैचों में से केवल दो ही जीत सका और नॉकआउट से चूक गया। हरियाणा और कर्नाटक 15 जनवरी को विजय हजारे ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल खेलेंगे।
अगले दिन विदर्भ और महाराष्ट्र दूसरे सेमीफाइनल में भिड़ेंगे। विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल के एक दिन बाद 19 जनवरी को बीसीसीआई सेलेक्टर चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का एलान कर सकते हैं। अब देखना होगा कि सेलेक्टर संजू सैमसन, केएल राहुल, ईशान किशन, ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल में से किसे मौका देते हैं।