IND vs SL: 17 किलो वजन घटाया, कश्मीर में की कड़ी ट्रेनिंग; Sarfaraz Khan ने इस तरह जीता सेलेक्टर्स का विश्वास
भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए साई सुदर्शन की जगह सरफराज खान को शामिल किया है। सरफराज खान की दो साल बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई। ...और पढ़ें

सरफराज खान

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए साई सुदर्शन की जगह सरफराज खान को शामिल किया। सरफराज खान की दो साल बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई। भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त 2026 से टेस्ट सीरीज का आगाज होगा।
सरफराज खान ने भारतीय टीम में वापसी के लिए कड़ी मेहनत की। उन्होंने करीब डेढ़ साल में 17 किग्रा वजन घटाया और कश्मीर में कड़ी ट्रेनिंग करके सेलेक्टर्स का विश्वास जीता। मुंबई में बारिश के कारण सरफराज खान ने कश्मीर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में समय बिताकर अपनी शैली पर काम किया।
कैसे हुए टीम से बाहर
पता हो कि सरफराज खान को 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ चार खराब प्रदर्शन के बाद टीम से बाहर कर दिया था। इस सीरीज में भारतीय बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप रहे थे, लेकिन 28 साल के सरफराज पर गाज गिरी और उन्हें राष्ट्रीय टीम से नजरअंदाज कर दिया गया।
इसके बाद सरफराज खान भारत ए के साथ इंग्लैंड दौरे पर गए, जहां उन्होंने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ 92 रन की पारी खेली। फिर भारत और भारत ए के बीच इंट्रा स्क्वाड मैच में शतक भी जमाया। इसके बावजूद सरफराज लगातार राष्ट्रीय टीम से बाहर रहे।
खबरें और भी
तीन की रेस में आगे
बता दें कि सुदर्शन के चोटिल होकर बाहर होने पर राष्ट्रीय चयन समिति के सामने तीन विकल्प थे। रुतुराज गायकवाड़, शेख राशिद और सरफराज खान। खान को तरजीह मिलने का कारण स्पिन के खिलाफ अच्छा खेलना है।
सरफराज खान के पास स्पिन का सामना करने के लिए कई विकल्प हैं, जिसमें रिवर्स स्वीप भी शामिल है। वो फ्रंट फुट और स्क्वायर की दिशा में भी अच्छे शॉट खेलते हैं।
लाल गेंद के लिए विशेष ट्रेनिंग
सरफराज खान ने लाल गेंद क्रिकेट के लिए विशेष तैयारियां की। उन्होंने मुंबई की इंडोर एकेडमी में एस्ट्रो टर्फ विकेट पर ट्रेनिंग की। इसके अलावा सरफराज ने लाल मिट्टी की पिच पर भी काफी अभ्यास किया, ताकि स्पिन को काउंटर कर सकें। देखना दिलचस्प होगा कि सरफराज को आगामी टेस्ट सीरीज में खेलने का मौका मिलता है कि नहीं और वो कैसे श्रीलंकाई स्पिनर्स का सामना करेंगे।
यह भी पढ़ें- IND vs SL: सेलेक्ट होने के बाद भी खाली हाथ रह जाएंगे सरफराज खान, बाजी मारेगा कोई और बल्लेबाज!
यह भी पढ़ें- टीम इंडिया में वापसी पर आया सरफराज खान का पहला रिएक्शन, पिता के साथ फोटो शेयर कर बताया दिल का हाल
यह भी पढ़ें- श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, साई सुदर्शन की जगह इस धाकड़ बल्लेबाज की हुई एंट्री