विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंडिया-ए में भी नहीं मिली इस खिलाड़ी को जगह तो मच गया हंगामा, बीसीसीआई और सेलेक्शन कमेटी को जमकर पड़ रही है लताड़

Published: Tue, 21 Oct 2025 09:32 PM (IST)

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के लिए इंडिया-ए का एलान हुआ है, लेकिन इस टीम में एक खिलाड़ी को जगह नहीं मिली है जिससे हंगामा मच गया है।

साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम का एलान

साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम का एलान

HighLights

  1. इंडिया ए और साउथ अफ्रीका के बीच होंगे दो टेस्ट मैच

  2. इंडिया-ए में नहीं मिली इस खिलाड़ी को जगह

  3. लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर है ये खिलाड़ी

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड दौरे पर चोटिल हुए विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की वापसी तय हो गई है। वह साउथअफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाले दो टेस्टमैचोंमेंइंडिया-ए कीकप्तानीकरेंगे। बीसीसीआईने मंगलवार को टीम का एलान किया, लेकिन इसके बाद भी सेलेक्शन कमेटी की आलोचना हो रही है। इसकी वजह है एक खिलाड़ी को जगह न मिलना।

 इंडिया-ए टीम साउथअफ्रीका के खिलाफ चार-चार दिन के दो टेस्ट मैच खेलेगी। इसके लिए जो टीम चुनी गई है उसमें सरफराज खान का नाम नहीं है। सरफराज को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज के बाद टीम से बाहर कर दिया गया था। तब से उन्होंने अपनी फिटनेस में भी काफी सुधार किया है, लेकिन सेलेक्टर्स ने उन्हें इंडिया-ए के लिए भी नजरअंदाज किया।

 बेंगलुरू में खेली थी शानदार पारी

 सरफराज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरू में खेले गए टेस्ट मैच में शानदार शतक जमाया था, लेकिन इसके बाद दोनों टेस्ट मैचों में वह फेल रहे थे। इसी के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। इंग्लैंड दौरे पर उनको टीम में चुने जाने की उम्मीद थी, लेकिन सेलेक्टर्स न उन्हें नजरअंदाज किया था। उनकी जगह करुण नायर को टीम में चुना गया था। चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा था कि करुण नायर और सरफराज में रेस थी जिसमें करुण ने उन्हें पीछे कर दिया।

 इंग्लैंड दौरे के बाद करुण भी टीम से बाहर हो गए। वेस्टइंडीजसीरीज के लिए उन्हें चुना नहीं गया था, लेकिन सरफराज को भी नजरअंदाज किया गया था। साउथअफ्रीकासीरीज के लिए भी सरफराज उम्मीद लगाए बैठे होंगे, लेकिन इंडिया-ए टीम में न चुना जाना ये बताता है कि संभवतः उनकी उम्मीदें फिर टूटेंगी।

सोशल मीडिया पर मिल रहा सपोर्ट

 इस बीच सोशल मीडिया पर सरफराज को जमकर सपोर्ट मिल रहा है। उनके फैंसबीसीसीआई और सेलेक्शन कमेटी की आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि पहले सरफराज की फिटनेस को लेकर सवाल उठते थे, लेकिन अब उनकी फिटनेस भी अच्छी है फिर भी वह नजरअंदाज किए जा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- IND A vs SA A: Rishabh Pant को मिली इंडिया-ए की कप्तानी, BCCI ने बताया विकेटकीपर बैटर की कब होगी मैदान पर वापसी

यह भी पढ़ें- AUS vs IND: 'कमजोरी का पूरा फायदा उठाएंगे', ऑस्‍ट्रेलियाई खिलाड़ी ने विराट कोहली को दे डाली खुली चुनौती


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।