सयाली सतघरे की 10 साल की मेहनत लाई रंग, अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर जलवा दिखाने को तैयार
सयाली सतघरे अपनी 10 साल की कड़ी मेहनत को अपनी सफलता का श्रेय देती हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को डब्ल्यूपीएल खिताब जिताने के बाद उन्होंने हाल ही में ...और पढ़ें

सयाली सतघरे बिखेर रही हैं चमक
HighLights
सयाली सतघरे ने 10 साल की कड़ी मेहनत को श्रेय दिया
डब्ल्यूपीएल में आरसीबी को खिताब जिताया, हाल ही में टेस्ट पदार्पण
अंतरराष्ट्रीय और टी-20 लीग में बड़ा मुकाम हासिल करने का लक्ष्य
पीटीआई, मुंबई: सयाली सतघरे अपनी सफलता का श्रेय 10 साल से अधिक की कड़ी मेहनत को देती हैं और अब वह भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और टी-20 लीग में बड़ा मुकाम हासिल करना चाहती हैं।
सयाली का करियर तेजी से ऊपर की ओर बढ़ रहा है। इस साल की शुरुआत में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को डब्ल्यूपीएल का खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाने के बाद मुंबई की इस खिलाड़ी ने इसी महीने अपना टेस्ट पदार्पण किया।
करते रहना चाहिए मेहनत
पहली महिला टी-20 मुंबई लीग और पुरुषों के टूर्नामेंट के चौथे सत्र की घोषणा के मौके पर सयाली ने कहा कि मेरा मानना है कि आपको लगातार कड़ी मेहनत करते रहना चाहिए और जब भी आपको कोई मौका मिले तो उसे दोनों हाथों से लपक लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जब तक आपको मौका नहीं मिले, तब तक आपको कड़ी मेहनत करते रहना चाहिए और उसका इंतजार करना चाहिए। और जब आपको मौका मिल जाए तो आपको अपना शत प्रतिशत देना चाहिए।
10 साल की मेहनत लाई रंग
उनका पिछले दो-तीन महीनों का प्रदर्शन सिर्फ उन महीनों की बात नहीं है, बल्कि इसके पीछे 10 साल की कड़ी मेहनत छिपी है। सयाली ने आरसीबी के लिए नौ विकेट लिए जिससे इस फ्रेंचाइजी ने इस साल की शुरुआत में अपना दूसरा खिताब जीता था। सयाली ने कहा कि यह एक अच्छा अनुभव था। आरसीबी के साथ यह मेरा पहला अनुभव था। मुझे खुशी है कि मैं टीम की जीत में अपना योगदान दे पाई।