T20 World Cup 2026 से बाहर हुआ बांग्लादेश, स्कॉटलैंड को ग्रुप-सी में मिली जगह; ICC का बयान आया सामने
आईसीसी ने घोषणा की है कि स्कॉटलैंड आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2026 में बांग्लादेश की जगह लेगा। शनिवार को औपचारिक रूप से घोषणा की गई कि बांग्लादेश आगामी ...और पढ़ें

आईसीसी का बयान आया सामने।
HighLights
भारत और श्रीलंका कर रहे मेजबानी
7 फरवरी से शुरू होगा विश्व कप
8 मार्च को खेला जाएगा फाइनल
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ICC ने घोषणा की है कि स्कॉटलैंड आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2026 में बांग्लादेश की जगह लेगा। शनिवार को औपचारिक रूप से घोषणा की गई कि बांग्लादेश आगामी आईसीसी में टी20 विश्व कप में नहीं खेलेगा, क्योंकि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने शेड्यूल के अनुसार टूर्नामेंट में भाग लेने से इनकार कर दिया था। स्कॉटलैंड को बांग्लादेश के स्थान पर ग्रुप सी में शामिल किया गया है, जहां वह इंग्लैंड, इटली, नेपाल और वेस्टइंडीज से टकराएगा।
व्यापक प्रक्रिया के बाद यह निर्णय लिया गया
आईसीसी द्वारा जारी एक बयान में बोर्ड ने यह कठिन निर्णय लिया कि टूर्नामेंट से ठीक पहले बीसीबी की मांगों को पूरा करना संभव नहीं है। आईसीसी के बयान में कहा गया है, "भारत में निर्धारित मैचों की मेजबानी को लेकर बीसीबी द्वारा उठाई गई चिंताओं को दूर करने के लिए आईसीसी द्वारा अपनाई गई व्यापक प्रक्रिया के बाद यह निर्णय लिया गया है।"
The updated fixtures list for the Men’s #T20WorldCup 2026 📋
— ICC (@ICC) January 24, 2026
More details ➡️ https://t.co/M61nOzx2fF pic.twitter.com/V2KgWQ075C
लंबे समय तक बातचीत की
बयान के मुताबिक, "तीन सप्ताह से अधिक समय तक आईसीसी ने बीसीबी के साथ बातचीत की। आईसीसी ने बीसीबी द्वारा उठाई गए चिंताओं की समीक्षा की। आंतरिक और बाहरी विशेषज्ञों से स्वतंत्र सुरक्षा आकलन कराए और उन पर विचार किया। आईसीसी बिजनेस कॉर्पोरेशन (आईबीसी) बोर्ड के साथ हुई चर्चाओं सहित कई चरणों में इन आश्वासनों को दोहराया गया।"
24 घंटे का समय दिया गया
आईसीसी के आकलन से यह निष्कर्ष निकला कि भारत में बांग्लादेश की राष्ट्रीय टीम, अधिकारियों या फैंस को कोई खतरा नहीं है। इन निष्कर्षों पर विचार करने के बाद आईसीसी ने निर्धारित किया कि शेड्यूल में बदलाव करना ठीक नहीं। बुधवार को हुई बैठक के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को यह पुष्टि करने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया था कि क्या उसकी टीम निर्धारित शेड्यूल के अनुसार भारत में भाग लेगी। समय सीमा के भीतर कोई पुष्टि प्राप्त न होने पर आईसीसी ने रिप्लेसमेंट की कार्रवाई की।
खबरें और भी
स्कॉटलैंड टी20 इंटरनेशनल मैचों में अगली सबसे हाई रैंकिंग वाली टीम है जो टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने से चूक गई थी। वर्तमान में उनकी रैंकिंग 14वीं है, जो में नामीबिया, संयुक्त अरब अमीरात, नेपाल, अमेरिका, कनाडा, ओमान और इटली जैसी टीमों से आगे है।
स्कॉटलैंड का शेड्यूल
- 7 फरवरी: बनाम वेस्टइंडीज- कोलकाता
- 9 फरवरी: बनाम इटली- कोलकाता
- 14 फरवरी: बनाम इंग्लैंड- कोलकाता
- 17 फरवरी: बनाम नेपाल- मुंबई
यह भी पढ़ें- टी20 इंटरनेशनल में बांग्लादेश से बेहतर है स्कॉटलैंड का रिकॉर्ड, T20 World Cup 2026 का बढ़ जाएगा रोमांच!