यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शाहीन अफरीदी पर लगा कोच गैरी कर्स्टन से बदसलूकी का आरोप, टी-20 विश्व कप के दौरान हुआ था ऐसा
टी20 विश्व कप में पहले दौर में बाहर होने के बाद पाकिस्तानी टीम में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी पर टीम के कोच ...और पढ़ें

HighLights
- टी-20 विश्व कप 2024 में शर्मनाक रहा पाकिस्तान का प्रदर्शन
- शाहीन ने अन्य कोच के साथ भी किया था दुर्व्यवहार
- अब इस मामले की हो रही जांच
नई दिल्ली, जेएनएन : टी20 विश्व कप में पहले दौर में बाहर होने के बाद पाकिस्तानी टीम में विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी पर टीम के कोच गैरी कर्स्टन और अन्य कोच के साथ दुर्व्यवहार करने आरोप लगा है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अफरीदी ने टी-20 विश्व कप के दौरान कर्स्टन और अजहर महमूद के साथ बदतमीजी की थी।
हालांकि अब इस बात की जांच की जा रही है कि इतना होने के बाद भी टीम प्रबंधन ने अफरीदी पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की थी। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि अफरीदी ने आयरलैंड दौरे और इंग्लैंड दौरे पर भी कोचिंग स्टाफ के साथ बदतमीजी की थी। इससे पहले, चयनकर्ता पद से हटाए जाने के बाद वहाव रियाज ने पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि मैं बहुत कुछ कह सकता हूं, लेकिन में इस ब्लेम गेम का हिस्सा नहीं बनना चाहता हूं।