Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शेर-ए-पंजाब T20 लीग में मचेगा धमाल, फाजिल्का से शुभमन गिल तो अमृतसर से खेलेंगे अभिषेक शर्मा

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 04:51 PM (IST)

    शेर-ए-पंजाब T20 लीग' में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल 'फाजिल्का फाल्कन्स' का प्रतिनिधित्व करेंगे। ...और पढ़ें

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

    HighLights

    1. अर्शदीप सिंह 'लुधियाना लायंस' के लिए खेलेंगे

    2. प्रभसिमरन 'जालंधर वॉरियर्स' का प्रतिनिधित्व करेंगे

    3. गुरनूर बराड़ 'बठिंडा रॉयल्स' का हिस्‍सा बने हैं

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। पंजाब के क्रिकेट जगत के कुछ बड़े नामों की मौजूदगी से 'शेर-ए-पंजाब T20 लीग' की शान और बढ़ने की उम्मीद है। इससे राज्य के उभरते हुए टैलेंट को जाने-माने इंटरनेशनल स्टार्स के साथ अपना हुनर दिखाने का एक बड़ा मंच मिलेगा।

    भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल 'फाजिल्का फाल्कन्स' का प्रतिनिधित्व करेंगे, जबकि तूफानी ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा 'अमृतसर सूरमास' के लिए खेलेंगे। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह 'लुधियाना लायंस' के लिए खेलेंगे और विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह 'जालंधर वॉरियर्स' का प्रतिनिधित्व करेंगे। रमनदीप सिंह को 'मोहाली किंग्स' के लिए मार्की खिलाड़ी के तौर पर चुना गया है, जबकि युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ 'बठिंडा रॉयल्स' का प्रतिनिधित्व करेंगे।

    सीएम ने कही ये बात

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "पंजाब हमेशा से ही बेहतरीन क्रिकेट टैलेंट की धरती रहा है और 'शेर-ए-पंजाब T20 लीग' उस टैलेंट को दिखाने का एक अहम मंच है। शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी राज्य भर के युवा क्रिकेटरों की अगली पीढ़ी को प्रेरित करेगी। हम चाहते हैं कि पंजाब ऐसे खिलाड़ी तैयार करता रहे जो सबसे ऊंचे लेवल पर भारत का प्रतिनिधित्व कर सकें।"

    ऊंचे लेवल पर अपनी पहचान बनाई

    PCA के सेक्रेटरी गुरमीत सिंह मीत ने कहा, "मार्की खिलाड़ियों के नामों का एलान 'शेर-ए-पंजाब T20 लीग' के नए सीजन की एक उत्साहजनक शुरुआत है। इन खिलाड़ियों ने सबसे ऊंचे लेवल पर अपनी पहचान बनाई है और इनके खेलने से पंजाब के युवा क्रिकेटरों को सीखने, मुकाबला करने और आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। जाने-माने भारतीय स्टार्स और होनहार युवा खिलाड़ियों के मेल से 'शेर-ए-पंजाब T20 लीग' का आने वाला सीजन पंजाब के क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और राज्य के युवा क्रिकेटरों की अगली पीढ़ी के लिए मौके बनाने की दिशा में एक और अहम कदम साबित होगा।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IND vs SLC XI: टेस्ट सीरीज से पहले भारत के लिए आई अच्छी खबर, शुभमन गिल हुए ठीक; बल्लेबाजी करने उतरे

    यह भी पढ़ें- 'मुझे लोग बलि का बकरा बना रहे', खिलाड़ियों की इंजरी को लेकर आरोपों में घिरे वीवीएस लक्ष्मण ने तोड़ी चुप्पी