Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शेरफेन रदरफोर्ड और डेवाल्‍ड ब्रेविस का तूफानी शो, दोनों ने मिलकर जड़े 6 गेंदों पर लगातार छह छक्‍के; Video ने मचाया धमाल

    Updated: Thu, 01 Jan 2026 10:14 AM (IST)

    साउथ अफ्रीका टी20 में बुधवार को 8वां मुकाबला प्रीटोरिया कैपिटल्‍स और एमआई केप टाउन के बीच खेला गया। डेवाल्‍ड ब्रेविस और शेरफेन रदरफोर्ड ने आखिरी के ती ...और पढ़ें

    शेरफेन रदरफोर्ड और डेवाल्‍ड ब्रेविस

    शेरफेन रदरफोर्ड और डेवाल्‍ड ब्रेविस

    HighLights

    1. रदरफोर्ड और ब्रेविस ने आखिरी तीन ओवरों में मचाई तबाही

    2. दोनों बल्‍लेबाजों ने मिलकर लगातार छह गेंदों में जड़े छह छक्‍के

    3. प्रीटोरिया कैपिटल्‍स ने एमआई केप टाउन को 85 रन से हराया

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। शेरफेन रदरफोर्ड (47* और 4 विकेट) व डेवाल्‍ड ब्रेविस (36*) के तूफानी प्रदर्शन की बदौलत प्रीटोरिया कैपिटल्‍स ने एसए20 में अपनी पहली जीत का स्‍वाद चखा। बता दें कि बुधवार को एसए20 में प्रीटोरिया कैपिटल्‍स ने एमआई केप टाउन को 85 रन के विशाल अंतर से हराया।

    यह प्रीटोरिया की तीन मैचों में पहली जीत रही। इस जीत के असली हीरो शेरफेन रदरफोर्ड रहे, जिन्‍होंने 15 गेंदों में छह छक्‍के की मदद से नाबाद 47 रन बनाए और फिर गेंदबाजी में कमाल करते हुए 24 रन देकर चार विकेट चटकाए। रदरफोर्ड को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

    छह छक्‍कों की चर्चा

    शेरफेन रदरफोर्ड और डेवाल्‍ड ब्रेविस ने अपने तूफानी प्रदर्शन से सोशल मीडिया पर कब्‍जा कर लिया है। दोनों बल्‍लेबाजों द्वारा लगाए छह छक्‍कों की चर्चा हर तरफ हो रही है। दरअसल, इन छह छक्‍कों की शुरुआत पारी के 18वें ओवर में हुई।

    कॉर्बिन बॉश द्वारा किए ओवर की पांचवीं और छठी गेंद पर डेवाल्‍ड ब्रेविस ने लगातार दो छक्‍के जड़े। फिर रदरफोर्ड ने 19वें ओवर की पहली चार गेंदों पर लगातार चार छक्‍के जमाए।

    बॉश ने 18वें ओवर की पांचवीं गेंद फुलटॉस डाली, जिस पर ब्रेविस ने लांग ऑफ की दिशा में छक्‍का जड़ दिया। फिर बॉश ने ऑफ स्‍टंप के बाहर शॉर्ट पिच गेंद डाली, जिस पर ब्रेविस ने थर्ड मैन के ऊपर से छक्‍का जमा दिया।

    रदरफोर्ड ने उड़ाया गर्दा

    फिर 19वां ओवर करने के लिए ड्वेन प्रीटोरियस आए। पहली गेंद ऑफ स्‍टंप के बाहर धीमी गति की डाली। रदरफोर्ड ने पूरे दम से लांग ऑफ की दिशा में छक्‍का जड़ा। प्रीटोरियस ने दूसरी गेंद धीमी बाउंसर डाली, बल्‍लेबाज ने स्‍क्‍वायर लेग में छक्‍का जमा दिया।

    खबरें और भी

    तीसरी गेंद पर प्रीटोरियस ने एंगल बदला और अराउंड द विकेट आए। उन्‍होंने यॉर्कर डालने की कोशिश की, लेकिन वो छोटी फुलटॉस बन गई। रदरफोर्ड ने डीप कवर्स में 74 मीटर की दूरी का छक्‍का जड़ दिया। प्रीटोरियस ने चौथी गेंद लेंथ बॉल डाली। रदरफोर्ड आगे आए और लांग ऑफ की दिशा में कड़क छक्‍का जमा दिया। कैपिटल्‍स के लिए लगातार छह छक्‍के जड़ गए।

    केप टाउन में रनों की तबाही

    मजेदार बात यह है कि ब्रेविस-रदरफोर्ड की जोड़ी ने आखिरी तीन ओवर्स में तबाही मचा दी और प्रीटोरिया कैपिटल्‍स को विशाल स्‍कोर तक पहुंचा दिया। कैपिटल्‍स ने 17 ओवर में 148/5 का स्‍कोर बनाया था। इन दोनों बल्‍लेबाजों ने आखिरी 18 गेंदों में 72 रन जोड़ दिए, जिससे कैपिटल्‍स का स्‍कोर 20 ओवर में 220/5 हो गया।

    शेरफेन रदरफोर्ड ने अपनी पारी में लगातार छह छक्‍के जमाए। ब्रेविसे ने एक चौका और चार छक्‍के जड़े। जवाब में एमआई केप टाउन की टीम 14.2 ओवर में 135 रन पर ढेर हो गई। इस तरह कैपिटल्‍स ने 85 रन के विशाल अंतर से मैच अपने नाम किया।

    यह भी पढ़ें- SA20: 86 रन पर सिमटी डरबन सुपर जायंट्स की टीम, JSK की बोनस प्वाइंट्स के साथ दर्ज की जीत

    यह भी पढ़ें- SA20: शर्मनाक! सिर्फ 49 रनों पर ढेर हुई रॉयल्स... IPL 2026 से पहले LSG के स्टार ने मचाई तबाही