Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    5 साल और 100 शतक, Shikhar Dhawan के करियर का Golden Era, जहां जमकर चमकी 'गब्बर' की किस्मत

    Updated: Sat, 24 Aug 2024 04:21 PM (IST)

    शिखर धवन एक समय भारतीय टीम के अहम बल्लेबाज हुआ करते थे। उनकी और रोहित शर्मा की जोड़ी ने भारत को कई अहम मैचों में ठोस शुरुआत दी और जीत की नींव रखी। धवन ...और पढ़ें

    शिखर धवन ने बताया अपना गोल्ड इरा
    शिखर धवन ने बताया अपना गोल्ड इरा

    HighLights

    1. शिखर धवन ने याद किया टीम इंडिया में अपना Golden Era
    2. शिखर धवन ने 24 अगस्त को किया संन्यास का एलान
    3. शिखर धवन का इंटरनेशनल करियर 14 साल का रहा

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। शिखर धवन। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज। धवन ने शनिवार को इंटरनेशनल और डॉमेस्टिक क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया। धवन तकरीबन दो साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे। उनकी वापसी के रास्ते अब बंद हो गए थे और इसलिए 38 साल की उम्र में उन्होंने क्रिकेट छोड़ने का फैसला कर लिया। लेकिन एक समय ऐसा था जब धवन टीम इंडिया की जान हुआ करते थे। रोहित शर्मा के साथ उनकी ओपनिंग जोड़ी खूब चली थी। धवन ने संन्यास के बाद टीम इंडिया में अपने उसी गोल्डन इरा को याद किया है।

    धवन ने भारत के लिए अपना आखिरी मैच 10 दिसंबर 2022 को खेला था। इसके बाद वह टीम इंडिया में वापसी नहीं कर पाए। धवन और रोहित की जोड़ी भारत की सबसे सफल ओपनिंग जोड़ियों में से रही है। वहीं रोहित-धवन- विराट कोहली की तिकड़ी ने भी विश्व क्रिकेट में जमकर धमाल मचाया था।

    यह भी पढ़ें- Shikhar Dhawan की फेवरेट इनिंग कौनसी है, गब्बर ने खुद किया खुलासा, कहा- दर्द की दवा लेकर खेली थी वो पारी

    खूबसूरत रहा सफर

    धवन ने रिटायरमेंट के बाद टीम इंडिया में अपने उस गोल्डन इरा को याद किया है जब रोहित और कोहली के साथ मिलकर उन्होंने शतकों की बारिश कर दी थी। धवन ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा, "हम एक खूबसूरत सफर का हिस्सा रहे हैं। मुझे साफ याद है कि विराट कोहली, रोहित शर्मा और मैंने पांच साल में 100 शतक जमाए थे। रवि भाई (रवि शास्त्री) तब हमारे कोच थे। एनसीए ने भी काफी अहम रोल अदा किया है। एनसीए में रहकर पता चला कि ट्रेनिंग क्या होती है, रिहैब क्या होता है। मैं इसके लिए बीसीसीआई को भी शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।"

    बना दिए रिकॉर्ड

    धवन-रोहित-विराट एक समय टीम इंडिया की मुख्य कड़ी हुआ करते थे। इन तीन में से किसी एक का चलना तय होता था और किसी दिन अगर ये तीनों फेल हुए टीम इंडिया के लिए रन बनाना भी मुश्किल हो जाता था। इन तीनों ने 2013 से 2019 तक सभी फॉर्मेट मिलकर कुल 103 शतक ठोके। इस दौरान कोहली ने 47, रोहित ने 30 और धवन ने 23 शतक जमाए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Shikhar Dhawan Net Worth: करोड़ों के मालिक, लग्जरी कारों का काफिला, जानें कितनी है शिखर धवन की नेट वर्थ