Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shikhar Dhawan Retirement: क्रिकेट से संन्यास के बाद फिल्मों में किस्मत आजमाएंगे शिखर धवन!

    Updated: Sat, 24 Aug 2024 10:01 AM (IST)

    Shikhar Dhawan Retirement शिखर धवन अब क्रिकेट की दुनिया में बतौर खिलाड़ी नजर नहीं आएंगे। उन्होंने संन्यास से लिया है। ऐसे में सवाल ये है कि धवन अब करे ...और पढ़ें

    शिखर धवन ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है
    शिखर धवन ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है

    HighLights

    1. शिखर धवन ने क्रिकेट को कहा अलविदा
    2. शिखर धवन दो साल से थे टीम इंडिया से बाहर
    3. शिखर धवन ने 2022 में खेला था टीम इंडिया के लिए आखिरी मैच

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। शिखर धवन ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उन्होंने शनिवार सुबह अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी। धवन दो साल से टीम इंडिया से बाहर थे। उनके लिए वापसी की राह आसान नहीं थी। इसके लिए उन्होंने काफी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। अब सवाल ये है कि धवन करेंगे क्या?

    धवन बेहतरीन बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने अपनी बैटिंग से अच्छे-अच्छे गेंदबाजों को नचाया है। वह कोचिंग कर सकते हैं लेकिन अगर आप धवन को बॉलीवुड फिल्मों में काम करते देखें तो हैरानी नहीं होनी चाहिए।

    यह भी पढ़ें- Shikhar Dhawan Love Story: दर्दनाक है शिखर धवन की लव स्टोरी का अंत, बेटे से मिलना भी हुआ मुश्किल, मिले सिर्फ जख्म

    कर चुकें हैं फिल्म में काम

    धवन को एक्टिंग काफी पसंद है। वह अपनी छोटा ही सही लेकिन बॉलीवुड डेब्यू कर चुके हैं। उन्होंने हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म Double XL में हुमा के साथ डांस किया है। वैसे भी क्रिकेट और बॉलीवुड का रिश्ता खास रहा है। हालांकि, अभी तक कोई क्रिकेटर फिल्मी दुनिया में ज्यादा सफल नहीं हुआ है लेकिन धवन इसे रिकॉर्ड को भी तोड़ दें तो हैरानी नहीं होगी।

    इंस्टाग्राम पर रहता है जलवा

    धवन इंस्टाग्राम पर काफी मशहूर हैं और इसका कारण उनके द्वार बनाई जाने वाली रील्स हैं। वह काफी रोचक और मजेदार रील्स बनाते हैं जो अधिकतर फिल्मों पर आधारित रहती हैं। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धवन कुछ आराम करना चाहेंगे और समय लेकर अपने भविष्य पर विचार कर सकते हैं, लेकिन फिल्मों की दुनिया में, कुछ टीवी शो में अगर आप धवन को देखें तो हैरानी नहीं होनी चाहिए।

    यह भी पढ़ें- शिखर धवन ने किया संन्यास का एलान, नहीं खेलेंगे इंटरनेशनल और डॉमेस्टिक क्रिकेट

    खबरें और भी