Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World Cup के लिए Team India में सेलेक्शन ना होने के बाद महाकलेश्वर पहुंचे Shikhar Dhawan, मांगी यह दुआ

    By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Sat, 09 Sep 2023 03:12 PM (IST)

    शिखर धवन टीम इंडिया की जीत की दुआ करने महाकलेश्वर पहुंचे। शिखर की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वह बॉलीवुड अभिनेता अक्षर कुमार के साथ महाकल ...और पढ़ें

    महाकलेश्वर मंदिर पहुंचे शिखर धवन। फोटो- सोशल मीडिया
    महाकलेश्वर मंदिर पहुंचे शिखर धवन। फोटो- सोशल मीडिया

    HighLights

    1. महाकलेश्वर के दरबार पहुंचे शिखर धवन
    2. शिखर धवन के साथ बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार भी रहे मौजूद
    3. टीम इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने की मांगी दुआ

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम (Team India) में जगह नहीं बना पाने वाले अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) काफी चर्चा में हैं। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इंडिया टीम की जीत की दुआ की थी। अब वह महाकलेश्वर पहुंचे। यहां उन्होंने भारतीय टीम की जीत की दुआ की।

    शिखर धवन टीम इंडिया की जीत की दुआ करने महाकलेश्वर पहुंचे। शिखर की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वह बॉलीवुड अभिनेता अक्षर कुमार के साथ महाकलेश्वर मंदिर में पूजा करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

    इन अनुभवी खिलाड़ियों को नहीं मिला मौक

    बीसीसीआई ने 5 सितंबर को आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम का एलान किया था। भारतीय थिंक टैंक ने ज्यादा बदलाव ना करते हुए एशिया कप 2023 की ही टीम को चुना है। इस टीम में शिखर धवन, युजवेंद्र चहल और आर अश्विन को मौका नहीं मिला।

    यह भी पढ़ें- 'बेशर्मी, नियमों की उड़ाई धज्जियां...' वेंकटेश प्रसाद ने IND-PAK मैच में रिजर्व डे को लेकर ACC पर निकाली भड़ास

    इसके अलावा एशिया कप के लिए चुने गए तिलक वर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा को भी वर्ल्ड कप टीम में नहीं चुना गया। टीम में नहीं चुने जाने के बाद हालही में शिखर धवन ने एक्स हैंडल पर टीम इंडिया के जीत के लिए दुआएं की थी।

    2023 वनडे विश्व कप के लिए टीम इंडिया की 15 सदस्यीय टीम

    रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), रवींद्र जड़ेजा, सूर्यकुमार यादव, शार्दुल ठाकुर , अक्षर पटेल, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Asia Cup: श्रीलंका और बांग्लादेश ने IND-PAK मैच के रिजर्व डे पर दिया अजीबो-गरीब बयान, हैरान रह गए क्रिकेट फैंस