विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विमेंस वर्ल्ड कप ओपनिंग सेरेमनी में Shreya Ghoshal बिखेरेंगी सुरों का जादू, 100 रुपये में मुकाबला देख सकेंगे फैंस

Published: Thu, 04 Sep 2025 11:28 PM (IST)

आईसीसी (ICC) ने गुरुवार को एलान किया कि प्रसिद्ध भारतीय गायिका श्रेया घोषाल महिला विश्व कप की ओपनिंग सेरेमनी में ...और पढ़ें

विमेंस वर्ल्ड कप ओपनिंग सेरेमनी में प्रस्तुती देंगी श्रेया घोषाल। फाइल फोटो
विमेंस वर्ल्ड कप ओपनिंग सेरेमनी में प्रस्तुती देंगी श्रेया घोषाल। फाइल फोटो

HighLights

  1. विमेंस वर्ल्ड कप में प्रस्तुती देंगी श्रेया घोषाल
  2. गुवाहाटी में भारत और श्रीलंका के मैच से पहले होगी ओपनिंग सेरेमनी
  3. आईसीसी ने पहले चरण के लिए 100 रुपये रखी है टिकटों की कीमत

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईसीसी (ICC) ने गुरुवार को एलान किया कि प्रसिद्ध भारतीय गायिका श्रेया घोषाल महिला विश्व कप की ओपनिंग सेरेमनी में अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगी। वह भारत और श्रीलंका के बीच पहले मैच से पहले गुवाहाटी में होने वाले भव्य उद्घाटन समारोह में अपनी प्रस्तुति देंगी। श्रेया घोषाल की ही आवाज में टूर्नामेंट का आधिकारिक गाना 'ब्रिंग इट होम' भी रिकॉर्ड किया गया है।

गौरतलब हो कि भारत की मेजबानी में आईसीसी विमेंस वर्ल्ड कप खेला जाएगा। हाईब्रिड मॉडल नियम लागू होने के चलते पाकिस्तान की टीम अपने सारे मैच श्रीलंका के कोलंबो में खेली। भारत के चार शहर में आईसीसी विमेंस वर्ल्ड कप के मैच खेले जाएंगे। होम टीम यानी भारत के पास वनडे वर्ल्ड कप जीतने का बेहतरीन मौका है। इस बार आईसीसी ने विमेंस वर्ल्ड कप की प्राइज मनी में भी बढ़ोतरी की है।

12 साल बाद भारत को मिली है मेजबानी

बता दें कि 12 साल बाद आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड की मेजबानी भारत को मिली है। यह आयोजन ऐसे समय में हो रहा है महिला क्रिकेट नई ऊंचाइयों को छू रही है। महिला क्रिकेट फैंस की संख्या में और महिलाओं के खेल में वैश्विक निवेश बढ़े हैं।

100 रुपये में देख सकेंगे मैच

दिलचस्प बात यह है कि इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए टिकटें काफी कम रखी गई हैं और फैंस सिर्फ 100 रुपये में मुकाबला देख सकेंगे। आईसीसी ने पहले चरण में भारत में सभी लीग मैचों के टिकटों की कीमत केवल 100 रुपये है। आईसीसी के कम दर में टिकट उपलब्ध कराने का उद्देश्य भारी संख्या में फैंस को स्टेडियम में बुलाना है। 

यह भी पढ़ें- वर्ल्ड कप के लिए साउथ अफ्रीका ने टीम का किया एलान, 17 साल की खिलाड़ी को मिली स्क्वाड में जगह

यह भी पढ़ें- Women Team India: भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, विमेन वर्ल्ड कप से पहले टीम से बाहर हुई विकेटकीपर-बल्लेबाज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।