PBKS vs GT: Shreyas Iyer के माथे पर जीत के बावजूद लगा कलंक, BCCI की सजा झेलने वाले बने पहले कप्तान
Punjab Kings Captain Shreyas Iyer Fined 12 Lakh by BCCI: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर बीसीसीआई ने 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। आईपीएल ...और पढ़ें

PBKS के कप्तान Shreyas Iyer पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना
HighLights
पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया
पंजाब किंग्स की जीत के बाद श्रेयस अय्यर पर बीसीसीआई ने लगाया जुर्माना
अय्यर पर लगा 12 लाख रुपये का फाइन
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Shreyas Iyer fine Slow over Rate Vs GT: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच जीतने के बाद बीसीसीआई ने 12 लाख रुपये का फाइन लगाया है। इसके पीछे की वजह उनकी एक गलती है, जिसके लिए अब उन्हें सजा मिली है। श्रेयस की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स को स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया, जो कि आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन माना जाता है।
बता दें कि श्रेयस आईपीएल के 19वें सीजन में ये अपराध के दोषी पाए जाने वाले पहले कप्तान बन गए हैं।
PBKS के कप्तान Shreyas Iyer पर लगा जुर्माना
दरअसल, आईपीएल द्वारा जारी की गई रिलीज के अनुसार, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर उनकी टीम के स्लो ओवर रेट (Punjab Kings Captain Shreyas Iyer Fined for Maintaining Slow Over Rate vs Gujarat Titans) बनाए रखने की वजह से जुर्माना लगाया गया है। ये मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर के न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। ये टीम का आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत पहला अपराध रहा, जो मिनिमम ओवर रेट अपराधों से जुड़ा है। अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं जब इस अपराध के लिए अय्यर पर जुर्माना लगा हो। पिछले साल अय्यर को दो बार स्लो ओवर रेट की वजह से बीसीसीआई से सजा मिली थी। पहले 12 लाख रुपये और फिर दोबारा गलती दोहराने के लिए 24 लाख रुपये का फाइन लगा था।
श्रेयस की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स न्यू चंडीगढ़ में गुजरात टाइटंस के खिलाफ समय पर आखिरी ओवर शुरू नहीं कर पाई थी। पहली पेनल्टी तो मैच में पंजाब पर लग गई थी, जब एक फील्डर को टीम बाहर नहीं रख पाई थी। पांच की जगह चार ही फील्डर ब्राउंड्री लाइन पर थे। अब उन्हें इस गलती के चलते स्लो ओवर रेट के फाइनल का सामना करना पड़ा है।
खबरें और भी
अगर एक बार फिर से टीम इस अपराध की दोषी पाई जाती है तो टीम की मैच फीस भी काटी जाएगी और दोगुना जुर्माना कप्तान श्रेयस को भुगतना पड़ेगा। तीन बार स्लो ओवर रेट के लिए कप्तान पर एक मैच का बैन भी लगता है।
PBKS vs GT: पंजाब किंग्स ने जीता अपना ओपनिंग मैच
आईपीएल के चौथे मैच में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया। ये मौजूदा टूर्नामेंट में पंजाब किंग्स की पहली जीत रही। टॉस जीतने के बाद पंजाब ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जो सही साबित हुआ। गुजरात टाइटंस ने पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 7 विकेट खोकर 162 रन बनाए। जवाब में पंजाब की टीम ने इस रन रेज को 5 गेंद बाकी रहते हासिल किया। कूपर कोन्नोल्ली ने सबसे ज्यादा 72 रन की पारी खेली।