Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    स्पिन गेंदबोजों को बड़े शॉट जड़ने की कला और वही निरंतरता, Yuvraj 2.0 ने नेट पर खूब जमाया रंग, वायरल हुआ वीडियो

    By Geetika SharmaEdited By: Geetika Sharma
    Updated: Thu, 14 Sep 2023 09:43 PM (IST)

    भारतीय टीम शुक्रवार को कोलंबो में एशिया कप 2023 के सुपर 4 मुकाबले में बांग्लादेश से भिड़ेंगी। भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने ऑप्शन ...और पढ़ें

    श्रेयस अय्यर ने ऑप्शनल प्रैक्टिस सेशन में अच्छी वापसी की है। फोटो एक्स से साभार
    श्रेयस अय्यर ने ऑप्शनल प्रैक्टिस सेशन में अच्छी वापसी की है। फोटो एक्स से साभार

    HighLights

    1. भारतीय टीम शुक्रवार को एशिया कप 2023 के सुपर 4 मुकाबले में बांग्लादेश से भिड़ेंगी।
    2. भारत ने पहले से ही फाइनल के लिए अपना टिकट कटा लिया है।
    3. श्रेयस अय्यर ने ऑप्शनल प्रैक्टिस सेशन में अच्छी वापसी की है।

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Shreyas Iyer join team India practice session: भारतीय टीम शुक्रवार को कोलंबो में एशिया कप 2023 के सुपर 4 मुकाबले में बांग्लादेश से भिड़ेंगी। भारत ने अपने पहले दो सुपर 4 मुकाबलों में पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ मैचों में जीत हासिल की है।

    श्रेयस अय्यर ने की वापसी-

    भारत ने पहले से ही फाइनल के लिए अपना टिकट कटा लिया है। ऐसे में अब भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने ऑप्शनल प्रैक्टिस सेशन में अच्छी वापसी की है। युवराज सिंह के बाद श्रेयस को नंबर 4 पर सबसे बेहतर बल्लेबाज और उनकी कॉपी माना जाता है, जो विश्व कप में भारत के लिए काफी अहम होंगे।

    पहले दो मैचों में नहीं कर सके कोई कमाल-

    अय्यर ने एशिया कप 2023 ग्रुप स्टेग के भारतीय टीम के पाकिस्तान और नेपाल के खिलाफ मुकाबले में लंबे समय बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की, जहां वे सिर्फ पहले मैच में पाक के खिलाफ 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 

    केएल राहुल को मिला मौका-

    श्रेयस की गैरमौजूदगी में केएल राहुल ने भारतीय टीम में वापसी की, जहां उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़कर अपनी वापसी का सबूत पेश किया। ऑप्शनल प्रैक्टिस सेशन में अय्यर ने कुछ हल्की बल्लेबाजी की, जो धीरे-धीरे उनकी वापसी का संकेत है।

    खबरें और भी

    स्पिन गेंदबाजों को खेलने की  बेहतर कला- 

    श्रेयस की निरंतरता, स्पिन गेंदबाजों की कमर तोड़ने का टैलेंट और बेहतर स्ट्राइक रोटेशन ने ही भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर में उनकी मजबूत स्थिति को बरकरार रखा है। पिछले दो सुपर 4 मुकाबलों में श्रेयस पीठ दर्द के कारण नहीं खेल सके थे। ऐसे में अब बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में वे टीम में वापसी कर सकते हैं।  

    फाइनल में पहले ही भारत की एंट्री-

    भारत शुक्रवार को सुपर फोर मुकाबले में बांग्लादेश से भिड़ने के लिए तैयार है। फिलहाल भारत दो जीत और चार प्वाइंट्स के साथ टेबल में टॉप पर है। वहीं, बांग्लादेश दोनों मैच में हार के साथ सबसे नीचे स्थित है औऱ इस मैच में अपना गौरव बचाने के लिए खेलेगा।

    ये भी पढ़ें:- बीच मैदान Virat kohli संग ठुमके लगाते दिखे Jadeja, सोशल मीडिया पर सुपरहिट हुआ भारतीय क्रिकेटर्स का डांस वीडियो