Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मेरे कैच ने बदला मैच', अपने ही मुंह मियां मिट्ठू बने श्रेयस अय्यर; फील्डिंग को लेकर करने लगे बखान

    Updated: Fri, 17 Apr 2026 11:58 AM (IST)

    पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने गुरवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हैरतअंगेज कैच लपका। उनके इस कैच की तारीफ हर कोई कर रहा है और अय्यर खुद अपनी ता ...और पढ़ें

    HighLights

    1. श्रेयस अय्यर ने लपका हैरतअंगेज कैच

    2. श्रेयस अय्यर ने की खुद की तारीफ

    3. पंजाब ने मुंबई को दी मात

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की बल्लेबाजी और कप्तानी इस समय हिट चल रही है। उनकी टीम ने गुरुवार को पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को उसके ही घर वाखेड़े स्टेडियम में मात दी। इस जीत में अय्यर की बल्लेबाजी तो चर्चा में रही, लेकिन उससे ज्यादा उनके द्वारा पकड़ा गया कैच की बातें भी लोगों की जुबान पर हैं। अय्यर अब अपनी ही तारीफों के पुल बांधे हैं।

    मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 195 रन बनाए। पंजाब ने ये स्कोर 16.3 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। प्रभसिमरन सिंह ने 39 गेंदों पर 11 चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 80 रनों की पारी खेली। अय्यर ने 35 गेंदों पर पांच चौके और चार छक्कों की मदद से 66 रन बनाए।

    मेरे कैच ने बदला मैच

    अय्यर ने 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर हार्दिक पांड्या का कैच लपका। गेंद छक्के के लिए जा रही थी, लेकिन अय्यर ने पीछे की तरफ डाइव मार गेंद को लपका और जब उन्हें लगा कि वह बाउंड्री के बाहर गिरेंगे तब उन्होंने गेंद को बाउंड्री के अंदर फेंक दिया जहां खड़े जेवियर बार्टलेट ने कैच को पूरा किया। इस कैच की हर कोई तारीफ कर रहा है। मैच के बाद अय्यर ने अपने कैच को लेकर कहा, "मेरे कैच मैच को वापस हमारी तरफ लाने का कारण रहा।"

    अय्यर ने टीम की जीत के बारे में कहा, "हम शानदार खेल रहे हैं। हम जानते हैं कि हर मैच अहम है। ये टीम का संयुक्त प्रयास था। इस तरह की शानदार जीत से खुश हैं।"

    प्रभसिमरन सिंह को सराहा

    अय्यर ने युवा बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह की तारीफों के भी पुल बांधे और कहा कि वह हर मैच के साध सुधार करते जा रहे हैं। उन्होंने कहा, "प्रभसिमरन ने पिछले सीजन की तुलना में अपनी सीमाओं को बढ़ाया है। इस सीजन उन्होंने रन बनाए हैं और शानदार शुरुआत की है। अब उनके पास परिपक्वता है और वह मैचों को खत्म कर रहे हैं। वह हर मैच के साथ आगे बढ़ रहे हैं।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IPL 2026: तेज गेंदबाजी आक्रमण ने आरसीबी को बनाया खतरनाक टीम, पार पाना हो रहा है मुश्किल

    यह भी पढ़ें- MI vs PBKS: श्रेयस अय्यर का हैरतअंगेज कैच देख फटी रह गईं हर किसी की आंखें, रोहित-सूर्या के पैरों के नीचे से खिसक गई जमीन- Video