Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    SRH vs PBKS: चयनकर्ताओं को अपना दम दिखाते Shreyas Iyer, हैदराबाद को हराकर दिल जीतने वाली पोस्ट की शेयर

    Updated: Sun, 12 Apr 2026 02:37 PM (IST)

    पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराकर मौजूदा आईपीएल में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 33 गेंदों में नाबाद 69 रन बनाक ...और पढ़ें

    SRH vs PBKS: चयनकर्ताओं को अपना दम दिखाते Shreyas Iyer

    SRH vs PBKS: चयनकर्ताओं को अपना दम दिखाते Shreyas Iyer

    रवि अटवाल  l जागरण चंडीगढ़। Shreyas Iyer Vs SRH: जब-जब टीम को रनों की जरूरत होती है तो पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर अपना जौहर दिखाने से पीछे नहीं हटते हैं। उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हराकर मौजूदा आइपीएल में तीसरी जीत हासिल की। मुल्लांपुर के मैदान पर पंजाब ने अपनी बादशाहत बरकरार रखी। इस मैच में पंजाब ने सनराइजर्स हैदराबाद के 220 रनों के विशाल लक्ष्य को 18.5 ओवर में ही हासिल कर लिया। 

    पंजाब की ओर से कप्तान अय्यर ने महज 33 गेंदों में नाबाद 69 रन बनाए और टीम को जीत तक पहुंचा दिया। इसी के साथ उन्होंने भारतीय चयनकर्ताओं को भी अपना दम दिखाया है जिन्होंने उनको अभी तक टी20 टीम से दूर कर रखा है। श्रेयस के प्रदर्शन को लेकर भारत के पूर्व खिलाड़ी आर अश्विन ने कहा कि वह बिल्कुल अडिग नजर आते हैं।

    लक्ष्य का पीछा करते समय स्थिति का आकलन करना, अपने साथी बल्लेबाज को मार्गदर्शन देना, दबाव के बीच शांत बने रहना और सही समय पर पसंदीदा गेंदबाज के विरुद्ध सही शॉट का चयन करना, ये ऐसे गुण हैं, जिनका दावा इस समय बहुत कम क्रिकेटर कर सकते हैं। 

    इसके अलावा इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन ने कहा कि श्रेयस एक असाधारण खिलाड़ी हैं और उन्हें पहली पसंद के तौर पर हर भारतीय टीम में होना चाहिए। 

    प्रियांश-प्रभसिमरन ने दिलाई तूफानी शुरुआत

    पंजाब की ओपनिंग जोड़ी भी पीछे नहीं रहीं। विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स को प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने भी बेहतरीन शुरुआत दिलाई। दोनों ने भी पावरप्ले का भरपूर फायदा उठाया। प्रियांश और प्रभसिमरन ने भी पावरप्ले में 92 रन बना दिए। इस दौरान प्रियांश आर्या ने महज 16 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने पांच चौकों और पांच छक्कों की मदद से 20 गेंदों में 57 रन बनाए। प्रभसिमरन ने भी 25 गेंदों में 51 रन बनाए।

    खबरें और भी

    Shreyas Iyer का पोस्ट वायरल

    पंजाब किंग्स की जीत के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक्स पर एक पोस्ट भी शेयर किया। उन्होंने सिर्फ दो शब्द में अपनी टीम की जीत को सेलिब्रेट किया है। श्रेयस अय्यर ने टीम की तस्वीरों के साथ लिखा, 'चरदी कला।'