Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गॉगल पहने हीरो की स्‍टाइल में बल्‍लेबाजी करने आए श्रेयस अय्यर जीरो बनकर लौटे पवेलियन, जमकर हुई किरकिरी- Video

    Updated: Fri, 13 Sep 2024 05:11 PM (IST)

    दलीप ट्रॉफी में श्रेयस अय्यर का खराब फॉर्म जारी है। दूसरे राउंड की पहली पारी में वह बिना खाता खोले आउट हुए। हालांकि बल्लेबाजी के दौरान उन्हें सनग्लासे ...और पढ़ें

    काला चश्मा लगाकर बल्लेबाजी करने उतरे श्रेयस अय्यर।
    काला चश्मा लगाकर बल्लेबाजी करने उतरे श्रेयस अय्यर।

    HighLights

    1. सनग्लास लगाकर बल्लेबाजी करने उतरे श्रेयस अय्यर
    2. बिना खाता खोले लौटे पवेलियन
    3. दलीप ट्रॉफी के दूसरे राउंड में भी खराब प्रदर्शन जारी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के अनुभव खिलाड़ी श्रेयस का खराब प्रदर्शन जारी है। दलीप ट्रॉफी में इंडिया-डी के कप्तान डक पर आउट हुए। इंडिया-ए के तेज गेंदबाज खलील अहमद ने श्रेयस अय्यर को पवेलिन की राह दिखाई। श्रेयस अय्यर ने महज सात गेंद का सामना कर सके। मैच के दौरान श्रेयस अय्यर सनग्लासेस लगाकर खेलने गए थे।

    मैच में इंडिया-ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 290 रन का स्कोर बनाया। इसके जवाब में उतरी इंडिया-डी की पारी शुरुआती झटकों से बैकफुट पर आ गई। अथर्व तायडे 4 और यश दुबे महज 14 रन बनाकर आउट जल्दी आउट हो गए। इसके बाद टीम को कप्तान श्रेयस अय्यर से काफी उम्मीदें थीं। अय्यर के लिए यह मैच काफी दिलचस्प रहा।

    काला चश्मा पहनकर करने उतरे बल्लेबाजी

    बल्लेबाजी करने उतरे श्रेयस अय्यर ने हेलमेट के अंदर काला चश्मा लगाकर मैच में बल्लेबाजी करने उतरे। हालांकि, वह अपनी पारी में मात्र 7 गेंद का ही सामना कर सके और बिना खाता खोले खलील अहमद का शिकार बने। खलील अहमद में एक फुलर गेंद फेंकी और अय्यर ने गेंद को ड्राइव किया, लेकिन वह मिड-ऑन पर आकिब खान के हाथों में चली गई। अय्यर बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। सोशल मीडिया पर अब उनकी खूब किरकिरी हो रही है। 

    भारतीय टीम से बाहर चल रहे अय्यर

    बता दें कि श्रेयस अय्यर का खराब फॉर्म लगातार जारी है। दलीप ट्रॉफी के पहले राउंड में वह महज 63 रन ही बना सके थे। श्रेयस को इस साल के शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले दो मैच से ड्रॉप कर दिया घया था। बाद में बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी बाहर कर दिया। हाल ही में बांग्लादेश सीरीज के लिए घोषित हुई टीम में भी श्रेयस अय्यर को शामिल नहीं किया गया है।

    यह भी पढे़ं- VIDEO: 4 महीने बाद वापसी पर फ्लॉप हुए तिलक वर्मा, अय्यर ने लपका अविश्वसनीय कैच; VIDEO देख हर कोई रह गया दंग

    यह भी पढे़ें- Duleep Trophy 2024: रिंकू सिंह सहित इन भारतीय खिलाड़‍ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें, अय्यर पर खुद को साबित करने का दबाव

    खबरें और भी