यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IND vs ENG: 'ये तो कोहली का चेला है', शुभमन गिल का गुस्सा देख विराट की आई याद, फैंस ने शेयर कर दी तस्वीरें
लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन के आखिरी ओवर में जैक क्रॉली के साथ हुई बहस के बाद भारतीय फैंस कप्तान शुभमन गिल के दीवाने हो गए हैं। गिल का गुस्सा देख फैंस ...और पढ़ें

HighLights
- गिल ने क्रॉली के समय बर्बाद करने वाली हरकतों से हुए नाराज
- भारतीय कप्तान की हुई क्रॉली से बहस
- इंग्लैंड ने दूसरी पारी में ले ली है दो रन की बढ़त
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन के आखिरी ओवर में जैक क्रॉली के साथ हुई बहस के बाद भारतीय फैंस कप्तान शुभमन गिल के दीवाने हो गए हैं। गिल इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली से तब भिड़ गए। जब वह आखिरी ओवर में समय की बर्बादी कर रहे थे। जैक क्रॉली की हरकत देख शुभमन गिल भड़क गए। गिल का गुस्सा देख फैंस को विराट कोहली की याद आ गई।
दरअसल, दिन का आखिरी ओवर जैक क्रॉली ने खेला। भारत को छह मिनट मिले थे। कप्तान गिल दो ओवर करवाना चाहते थे, लेकिन क्रॉली को समय बर्बाद कर देख भड़क गए। इसके बाद वह जैक क्रॉली के पास गए और नोकझोंक शुरू हो गई।
VIRAT KOHLI × SHUBMAN GILL. 🔥
- This is Classic, This is Peak Test Cricket..!!!! pic.twitter.com/AtkVvBOwFg
— Tanuj (@ImTanujSingh) July 13, 2025
गिल ने उड़ाया क्रॉली का मजाक
इस बीच बाकी भारतीय टीम भी उनके साथ आ गई। फिर ओवर की पांचवीं गेंद फेंकी गई। क्रॉली के ग्लव्स पर गेंद लगी और उन्होंने फिजियो को मैदान पर बुलाने के लिए टाइमआउट लेने का फैसला किया। गिल ने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज का मजाक उड़ाने के लिए व्यंग्यात्मक रूप से सब्स्टीट्यूट का इशारा किया।
इस पर कई भारतीय फैंस गिल को आक्रामक रूप दिखाते देखकर खुश थे। साथ भी फैंस को विराट कोहली की याद आ गई। फैंस ने तस्वीरें शेयर करते हुए मजेदार कमेंट किए। कुछ ने तो गिल को कोहली का शिष्य तक कहा, जबकि बाकी फैंस ने भारतीय कप्तान का पूरा समर्थन किया।
खबरें और भी
रूट पर भड़के थे कोहली
भारतीय टीम जब पिछली बार साल 2021 में इंग्लैंड दौरे पर गई थी, तब भी ऐसा ही कुछ माहौल देखने को मिला था। उस वक्त भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली थे। कोहली का लॉर्ड्स के ही मैदान पर जो रूट के साथ झगड़ा हो गया था। जिसकी याद आज भी फैंस के दिलो-दिमाग में बरकरार है।