विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'कठिन टूर के बाद...', सुनील गावस्‍कर हुए शुभमन गिल के फैन; एक फैसले की जमकर तारीफ की

Published: Mon, 11 Aug 2025 09:48 PM (IST)

रोहित शर्मा के संन्‍यास लेने के बाद शुभमन गिल को टेस्‍ट की कमान दी गई। गिल की कप्‍तानी वाली भारतीय ...और पढ़ें

शुभमन गिल का कप्‍तानी में शानदार प्रदर्शन। इमेज- बीसीसीआई
शुभमन गिल का कप्‍तानी में शानदार प्रदर्शन। इमेज- बीसीसीआई

HighLights

  1. शुभमन गिल ने किया कमाल का प्रदर्शन
  2. 2-2 से बराबर रही 5 मैचों की सीरीज
  3. गिल ने सीरीज में 700 से ज्‍यादा रन बनाए

 स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। रोहित शर्मा के टेस्‍ट क्रिकेट से संन्‍यास लेने के बाद शुभमन गिल को इस फॉर्मेट की कप्‍तानी सौंपी गई। गिल की कप्‍तानी वाली युवा टीम ने इंग्‍लैंड का दौरा किया। इस दौरे पर भारत और इंग्‍लैंड के बीच 5 टेस्‍ट मैचों की सीरीज खेली गई, जो 2-2 की बराबरी पर समाप्‍त हुई।

टेस्‍ट सीरीज खत्‍म होने के बाद अब गिल दलीप ट्रॉफी में नॉर्थ जोन की कप्‍तानी करते नजर आएंगे। टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान सुनील गावस्कर ने आगामी दलीप ट्रॉफी में खेलने के शुभमन गिल के फैसले की सराहना की। उन्‍होंने कहा कि इससे उनके साथियों को नेशनल टीम में न होने पर घरेलू क्रिकेट खेलने के महत्व का सही मैसेज मिलता है।

टूर्नामेंट के लिए बड़ा प्रोत्साहन हैं गिल

गावस्कर ने स्पोर्टस्टार के लिए अपने कॉलम में लिखा, "नॉर्थ जोन की टीम की कप्तानी कर रहे शुभमन गिल इस टूर्नामेंट के लिए एक बड़ा प्रोत्साहन हैं। उपलब्ध रहकर, भारतीय कप्तान टीम के अन्य सदस्यों को सही संकेत दे रहे हैं। यह समझ में आता अगर छह सप्‍ताह से थोड़े ज्‍यादा समय में 5 टेस्ट मैच खेलने वाले इस कठिन दौरे के बाद, उन्होंने आराम करने का विकल्प चुना होता।"

पूर्व भारतीय कप्तान ने यह भी कहा कि गिल का खेलना पॉजिटिव है, लेकिन तेज गेंदबाजों को टूर्नामेंट से आराम देने का निर्णय समझदारी भरा था। उन्होंने कहा, "तेज गेंदबाजों का न खेलना अच्छी बात है, क्योंकि ग्लोबल वार्मिंग के कारण इंग्लैंड में इस समय असामान्य रूप से गर्मी पड़ रही है, और पूरी सीरीज में लगातार गेंदबाजी करने के बाद उनकी ऊर्जा जरूर खर्च हो गई होगी।"

युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी

इस साल दलीप ट्रॉफी अपने पारंपरिक जोनल फॉर्मेट में खेली जाएगाी। गिल के लिए यह टूर्नामेंट न केवल अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रखने का मौका है, बल्कि भारतीय क्रिकेट के घरेलू ढांचे के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी उजागर करने का मौका है। उनकी मौजूदगी युवा खिलाड़ियों को प्रेरित कर सकती है और घरेलू क्रिकेट और राष्ट्रीय टीम के बीच के रास्ते को मजबूत कर सकती है।

इंग्‍लैंड के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज में गिल ने बल्‍ले से आग उगली थी। वह सीरीज में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज थे। गिल ने 5 टेस्‍ट की 10 पारियों में 75.40 की औसत और 65.57 की स्‍ट्राइक रेट से 754 रन बनाए थे। सीरीज में कोई अन्‍य बल्‍लेबाज 700 का आंकड़ा नहीं छू पाया था। इंग्‍लैंड के खिलाफ भारतीय टेस्‍ट कप्‍तान ने 4 शतक भी लगाए थे।

यह भी पढ़ें- भारत के सबसे सफल वनडे कप्‍तान हैं Rohit Sharma, धोनी-विराट भी आसपास नहीं; संन्‍यास की खबरों के बीच देखें पूरे आंकड़े

यह भी पढ़ें- 'सारा भी गिल को...', अफेयर की अफवाहों के बाद जिनाई ने मोहम्मद सिराज को बांधी राखी; यूजर्स ने लिए शुभमन के मजे?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।