Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs ENG: 'यह हमारे लिए दुर्भाग्य...', शुभमन गिल ने ऐसा क्यों कहा? हैरी ब्रूक के साथ बातचीत का VIDEO वायरल

    Updated: Sun, 06 Jul 2025 04:45 PM (GMT+05:30)

    इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें हैरी ब्रूक और गिल बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। व ...और पढ़ें

    गिल ने हैरी ब्रूक को दिया एक लाइन में जवाब। फाइल फोटो
    गिल ने हैरी ब्रूक को दिया एक लाइन में जवाब। फाइल फोटो

    HighLights

    1. शुभमन गिल ने दूसरी पारी में जड़ा शतक
    2. हैरी ब्रूक ने पारी घोषित करने की गुजारिश की
    3. ब्रूक और गिल का वीडियो हुआ वायरल

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट में शुभमन गिल ने अपने टेस्ट करियर की बेहतरीन पारियों में से एक खेली। उन्होंने दोनों पारियों में दोहरा शतक और शतक बनाया। इसके चलते भारत को पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में मजबूत बढ़त दिलाई। हालांकि, दूसरी पारी में घोषित करने के फैसले में हुई देरी ने सभी को चौंका दिया।

    यहां तक ​​कि इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक भी मैदान पर तब थोड़े परेशान दिखे। जब उन्होंने शुभमन गिल से पारी घोषित करने के लिए कहा, लेकिन गिल ने पारी घोषित करने से मना कर दिया। दोनों के बीच हुई बातचीत स्टंप माइक में रिकॉर्ड हो गई और इसका वीडियो वायरल हो गया।

    हैरी ब्रूक ने की पारी घोषित करने की गुजारिश

    यह सब बेन स्टोक्स के एक ओवर दौरान घटा। इंग्लिश कप्तान गिल को गेंदबाजी कर रहे थे। इस दौरान हैरी ब्रूक स्लिप पर खड़े थे, तभी वह गिल के पास आए और कहा, '450 पर घोषित कर दो कल बारिश का अनुमान। दोपहर तक बारिश होती रहेगी।'

    शुभमन गिल ने एक लाइन में दिया जवाब

    इसके जवाब में गिल ने कहा, 'यह हमारे लिए दुर्भाग्य की बात है।' इसके बाद हैरी ब्रूक ने कहा कि 'टेस्ट ड्रॉ ही ले लो।' बता दें कि शुभमन गिल ने पहली पारी में 269 रन की शानदार पारी खेली। इसके बाद दूसरी पारी में 162 गेंद पर 161 रन बनाए। भारतीय कप्तान ने बढ़त को 550 तक पहुंचा दिया था।

    भारत ने दिया 608 रन का टारगेट

    शुभमन गिल ने आखिरकार दूसरी पारी में भारत के स्कोर 427/6 पर पारी घोषित कर दी। इसके परिणामस्वरूप, भारतीय टीम ने दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 608 रनों का लक्ष्य दिया। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने इंग्लैंड के तीन विकेट गिरा दिए थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढे़ं- Birmingham Weather Today: बर्मिंघम में सुबह से जोरदार बारिश, मौसम ने बढ़ाई भारत की टेंशन