Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs BAN: Shubman Gill ने जड़ा धांसू शतक, 2023 में ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले बल्लेबाज

    By Geetika SharmaEdited By: Geetika Sharma
    Updated: Fri, 15 Sep 2023 11:18 PM (IST)

    एशिया कप सुपर 4 के तीसरे मैच में भारत का सामना बांग्लादेश से हो रहा है। बल्लेबाजी करने उतरे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पारी का आगाज किय ...और पढ़ें

    गिल ने अपने वनडे करियर का पांचवां शतक लगाया है। फोटो- एक्स से साभार
    गिल ने अपने वनडे करियर का पांचवां शतक लगाया है। फोटो- एक्स से साभार

    HighLights

    1. एशिया कप सुपर 4 के तीसरे मैच में भारत का सामना बांग्लादेश से हो रहा है।
    2. शुभमन गिल ने शतक जड़ा है
    3. गिल ने अपने वनडे करियर का पांचवां शतक लगाया है।

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Shubman Gill scored 5th ODI hundred: एशिया कप सुपर 4 के तीसरे मैच में भारत का सामना बांग्लादेश से हो रहा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

    फाइनल में भारत-

    भारत पहले ही एशिया कप फाइनल Asia Cup final में एंट्री कर चुका है। 17 सितंबर को भारत का सामना फाइनल में श्रीलंका से होगा। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत काफी खराब और भारतीय गेंदबाजों को शुरुआती सफलता मिली। बांग्लादेश ने भारत के सामने जीत के लिए 266 रन का लक्ष्य रखा।

    खराब रही भारत की शुरुआत-

    बल्लेबाजी करने उतरे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा Rohit Sharma और शुभमन गिल Shubman Gill ने पारी का आगाज किया। कप्तान रोहित जल्द आउट होकर पवेलियन लौट गए, लेकिन शुभमन गिल टिके रहे और पारी को आगे बढ़ाया। शुभमन गिल ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पांचवां वनडे शतक जड़ा।

    ये भी पढ़ें:- Ind vs Ban: Rohit Sharma ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, Virat Kohli के खास क्लब में हुए शामिल

    शुभमन गिल ने जड़ा शतक-

    शुभमन ने 133 गेंदों में 90 के स्ट्राइक रेट से 8 चौके और 5 छक्के लगाकर 121 रन बनाए। गिल ने केएल राहुल के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 87 गेंदों में 57 रन बनाए। इसके बाद उन्होंने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 45 रन जोड़े।

    गिल ने रचा इतिहास-

    आखिरी बार गिल ने अक्षर पटेल Axar patel के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 36 गेंदों में 39 रन जोड़े।गिल ने भारत की पारी के 38वें ओवर की दूसरी गेंद पर 117 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। गिल 2023 में अपने बल्ले से वनडे में 1 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस पारी के बाद गिल सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं।

     

    खबरें और भी