Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Duleep Trophy: शुभमन गिल ने लपका अविश्‍वसनीय कैच, ऋषभ पंत लाल गेंद क्रिकेट में वापसी पर हुए फ्लॉप; वीडियो मचा रहा धूम

    Updated: Thu, 05 Sep 2024 03:13 PM (IST)

    ऋषभ पंत की लाल गेंद क्रिकेट में वापसी सुखद नहीं रही। दलीप ट्रॉफी में भारत बी और भारत ए के बीच मुकाबला खेला जा रहा है जहां आकशदीप की गेंद पर मिड ऑफ पर ...और पढ़ें

    ऋषभ पंत की लाल गेंद क्रिकेट में वापसी खराब रही
    ऋषभ पंत की लाल गेंद क्रिकेट में वापसी खराब रही

    HighLights

    1. भारत ए और भारत बी के बीच दलीप ट्रॉफी का मैच
    2. ऋषभ पंत की लाल गेंद क्रिकेट में वापसी खराब रही
    3. शुभमन गिल ने मिड ऑफ पर पंत का लाजवाब कैच लपका

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। ऋषभ पंत ने गंभीर कार एक्‍सीडेंट के बाद पहली बार लाल गेंद क्रिकेट में वापसी की, लेकिन वह फ्लॉप रहे। पंत दलीप ट्रॉफी में भारत बी का प्रतिनिधित्‍व कर रहे हैं, जहां आकाशदीप की गेंद पर कप्‍तान शुभमन गिल ने मिड ऑफ में उनका अविश्‍वसनीय कैच लपका। पंत की पारी बेहद छोटी रही, जिसमें वो 10 गेंदों में एक चौके की मदद से 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

    आकाशदीप पारी का 36वां ओवर कर रहे थे। उन्‍होंने राउंड द विकेट से ओवर की दूसरी गेंद डाली। आकाशदीप ने ऑफ और मिडिल स्‍टंप लाइन पर लेंथ गेंद डाली, जिस पर पंत ने हवाई शॉट खेल दिया। मिड ऑफ पर मौजूद शुभमन गिल ने पीछे दौड़ लगाई और दोनों हाथ आगे फैलाकर लाजवाब कैच लपका। कैच लपकने के बाद गिल ने डाइव लगाई और खुद का संतुलन सही किया। शुभमन गिल के कैच का वीडियो वायरल हो गया है।

    भारत बी की हालत खराब

    बता दें कि भारत ए और भारत बी के बीच दलीप ट्रॉफी 2024 के पहले राउंड का मुकाबला गुरुवार को बेंगलुरु में शुरू हुआ। भारत ए के तेज गेंदबाजों के सामने बी के बल्‍लेबाज टिक नहीं सके और चायकाल के समय तक भारत बी ने 54 ओवर में 124 रन के स्‍कोर पर सात विकेट गंवा दिए हैं। क्रीज पर मुशीर खान 49* और नवदीप सैनी 0* टिके हुए हैं। भारत ए की तरफ से आकाशदीप, खलील अहमद और आवेश खान ने दो-दो विकेट चटकाए।

    यह भी पढ़ें: Duleep Trophy: अय्यर 9 रन तो देवदत्त नहीं खोल सके अपना खाता, IPL 2025 से पहले RCB के बॉलर ने मचाया तहलका

    बांग्‍लादेश सीरीज के लिहाज से अहम दलीप ट्रॉफी

    बता दें कि भारतीय टीम को बांग्‍लादेश के खिलाफ 19 सितंबर से दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज खेलनी है। भारतीय खिलाड़‍ियों के लिए इसके स्‍क्‍वाड में जगह पाने के लिहाज से मौजूदा दलीप ट्रॉफी खास है। भारतीय टीम प्रबंधन पहले ही स्‍पष्‍ट कर चुका है कि दलीप ट्रॉफी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़‍ियों को बांग्‍लादेश के खिलाफ टेस्‍ट स्‍क्‍वाड में जगह मिलेगी। ऐसे में पंत के लिए जरूरी है कि आगे आने वाली पारियों में दमदार प्रदर्शन करके अपनी काबिलियत साबित करें।

    खबरें और भी

    अक्षर पटेल ने खेली उम्‍दा पारी

    बता दें कि दलीप ट्रॉफी के एक अन्‍य मैच में भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने दमदार प्रदर्शन किया। अनंतपुर में भारत सी और भारत डी के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारत डी की पहली पारी 48.3 ओवर में 164 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत डी की तरफ से अक्षर पटेल ने अकेले किला लड़ाया और 118 गेंदों में छह चौके व इतने ही छक्‍के की मदद से 86 रन बनाए।

    यह भी पढ़ें: Duleep Trophy: अय्यर 9 रन तो देवदत्त नहीं खोल सके अपना खाता, IPL 2025 से पहले RCB के बॉलर ने मचाया तहलका