श्रीलंका-भारत के मुकाबले में हुआ अजीबोगरीब रन आउट, क्रिकेट इतिहास में पहली बार प्रियांश आर्या ने गंवाया अनोखे तरीके से अपना विकेट?
श्रीलंका ए और भारत ए के बीच ट्राई सीरीज का मुकाबला खेला जा रहा है। मैच में प्रियांश आर्या अनोखे तरीके से आउट हुए, जो अब चर्चा का विष बन गया है। ...और पढ़ें

प्रियांश आर्या-ऋतुराज गायकवाड़
HighLights
श्रीलंका ए और भारत ए के बीच मुकाबला
प्रियांश आर्या अजीबोगरीब तरीके से आउट
वैभव सूर्यवंशी मैच में हुए फ्लॉप
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका ए के खिलाफ इंडिया ए ट्राई सीरीज में खेल रही है। मुकाबले में एक बहुत ही विचित्र रन आउट देखने को मिला। भारत के दो बल्लेबाज क्रीज के एक ही तरफ पहुंच गए थे। दरअसल, श्रीलंका के खिलाफ इंडिया ए की शुरुआत खराब रही थी और दोनों सलामी बल्लेबाज जल्द ही आउट हो गए थे। इसके बाद प्रियांश आर्या और ऋतुराज गायकवाड़ बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए।
प्रियांश-गायकवाड़ ने मोर्चा संभाला और भारत ए की पारी को आगे बढ़ाया। हालांकि, 13वें ओवर में दोनों के बीच कंफ्यूजन हुई और फिर प्रियांश अजीबोगरीब तरीके से रन आउट हो गए। प्रियांश के आउट होने के बाद गायकवाड़ ने मोर्चा संभाला और शतक लगाकर टीम इंडिया को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। आर्या के आउट होने के बाद चर्चा बढ़ गई है क्योंकि श्रीलंका ए के विकेटकीपर के पैर के नीचे उनका बैट आ गया था और जिसकी वजह से क्रीज के अंदर तक नहीं पहुंच सके।
प्रियांश आर्या अबीजोगरीब तरीके से हुए आउट
प्रियांश आर्या के आउट होने के बाद फैंस भी नाराज दिखे क्योंकि थर्ड अंपायर ने इस बात को नजरअंदाज कर दिया कि आर्या का बल्ला विकेटकीपर के पैर के नीचे आने की वजह से रुका हुआ था। ये घटना 13वें ओवर में घटी, जब प्रियांश और गायकवाड़ दोनों सेट होकर भारत की पारी को आगे बढ़ा रहे थे। इसी ओवर में गायकवाड़ ने लॉन्ग ऑफ की तरफ शॉट खेला और प्रियांश को दो रन लेने का इशारा किया। आर्या ने पहले तो रन लगाने के लिए दौड़ लगाई लेकिन बाद में वे हिचकिचा गए।
प्रियांश की हिचकिचाहट की वजह से दोनों बल्लेबाज एक ही छोर पहुंच गए। हालांकि, गायकवाड़ अपने साथी से पहले क्रीज के अंदर पहुंचे थे और इस वजह से उन्हें नॉटआउट करार दिया गया। आर्या को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस ये दावा करने लगे कि अगर निरोशन डिकवेला के पैर के नीचे आर्या का बल्ला नहीं आया होता, तो वे गायकवाड़ से पहले क्रीज तक पहुंच जाते।
खबरें और भी
वैभव सूर्यवंशी हुए फ्लॉप
आईपीएल 2026 में तबाही मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी श्रीलंका ए के खिलाफ मुकाबले में फ्लॉप हो गए। फैंस को उम्मीद थी कि वे इस मुकाबले में भी आईपीएल की तरह बल्लेबाजी करेंगे लेकिन ऐसा नहीं कर सके। सूर्यवंशी 12 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हो गए।