Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    SL vs IND: रिंकू सिंह के साथ टल गया बड़ा हादसा, कैच लेने के बाद गिरे धड़ाम, विकेट की जगह हो गया सिक्स, देखें Video

    Updated: Sun, 28 Jul 2024 09:44 PM (IST)

    भारत और श्रीलंका के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्‍तान सूर्यकु ...और पढ़ें

    मैदान गीला होने के कारण फिसला रिंकू सिंह का पैर। इमेज- सोशल मीडिया
    मैदान गीला होने के कारण फिसला रिंकू सिंह का पैर। इमेज- सोशल मीडिया

    HighLights

    1. पहले बल्‍लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने बनाए 161 रन
    2. भारत को सीरीज जीतने के लिए बनाने होंगे 162 रन
    3. पहला टी20 भारत ने 43 रन से अपने नाम किया था

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। पहले बल्‍लेबाजी करते श्रीलंकाई टीम अच्‍छी शुरुआत के बाद एक बाद फिर ढह गई। इस बीच रिंकू सिंह चोटिल होने से बच गए।

    मैदान गीला होने के कारण फिसला पैर

    भारत की ओर से 14वां ओवर हार्दिक पांड्या ने किया। ओवर की तीसरी गेंद पर कुसल परेरा ने लेग साइड पर स्क्वायर के पीछे अपना ट्रेडमार्क पिक अप शॉट लगाया। गेंद बल्‍ले के बीच में नहीं लगती है और बाउंड्री पर तैनात रिंकू सिंह कैच लपकने के लिए बाईं ओर भागते हैं और कैच लपक भी लेते हैं।

    इसी बीच मैदान गीला होने के कारण रिंकू का पैर फिसल जाता है और वह अपना नियंत्रण खो देते हैं। उनका पैर बाउंड्री लाइन को टच कर जाता है। ऐसे में पवेलियन लौटने की जगह परेरा के खाते में 6 रन आते हैं।

    पल्लेकेले में हो रही बारिश 

    मुकाबला शुरू होने से पहले पल्लेकेले में काफी बारिश हुई। बारिश के चलते मैच भी देरी से शुरू हुआ। मैच 7 बजे शुरू होना था, लेकिन बारिश के चलते यह 7:45 बजे शुरू हुआ। बारिश के कारण पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम गीला था।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: Rishabh Pant ने IND vs SL 1st T20I में लगाया रिकॉर्ड्स का अंबार, कार्तिक-धोनी छूटे पीछे

    ऐसे में रिंकू सिंह का पैर फिसल गया। गनीमत रही कि इस दौरान उन्‍हें कोई चोट नहीं लगी। मुकाबले की बात करें तो श्रीलंका ने पहली बल्‍लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 161 रन बनाए। भारत को सीरीज जीतने के लिए 162 रन बनाने हैं। 

    ये भी पढ़ें: IND vs SL: आपदा में अवसर! Shubman Gill के चोटिल होने से संजू सैमसन को मिली प्‍लेइंग 11 में जगह, श्रीलंका के परखच्‍चे उड़ाने को होंगे बेताब