Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    SL vs IND: चहल-अभिषेक का क्यों नहीं हुआ सिलेक्शन? हार्दिक को लेकर भी होंगे सवाल; गौतम गंभीर और अगरकर इस दिन देंगे जवाब

    Updated: Sat, 20 Jul 2024 10:57 PM (IST)

    भारतीय टीम 22 जुलाई को श्रीलंका के लिए रवाना होगी। इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच 3 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। टी20 सीरीज का आगाज 27 जुल ...और पढ़ें

    27 जुलाई से होगा टी20 सीरीज का आगाज। इमेज- बीसीसीआई
    27 जुलाई से होगा टी20 सीरीज का आगाज। इमेज- बीसीसीआई

    HighLights

    1. 27 जुलाई से शुरू होगी टी20 इंटरनेशनल सीरीज
    2. भारतीय टीम 22 जुलाई को भरेगी श्रीलंका की उड़ान
    3. विराट कोहली-रोहित शर्मा की हो रही है वापसी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम 22 जुलाई को श्रीलंका के लिए रवाना होगी। इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच 3 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। टी20 सीरीज का आगाज 27 जुलाई से होगा।

    श्रीलंका रवाना होने से पहले भारतीय टीम के नए हेड कोच गौतम गंभीर चीफ सिलेक्‍टर अगरकर एक साथ मुंबई में प्रेस कॉन्‍फ्रेंस करेंगे। इस दौरान वह कई सवालों के जवाब देते नजर आएंगे।

    फिर नजर आएंगे रोहित-विराट

    श्रीलंका के के खिलाफ वनडे सीरीज से विराट कोहली और रोहित शर्मा वापसी कर रहे हैं। टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 जीतने के बाद कई सीनियर प्‍लेयर्स को आराम दिया गया था। जिम्‍बाब्‍वे दौरे पर 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए युवा भारतीय टीम गई थी।

    भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 2 अगस्‍त से होगी। बीसीसीआई ने शनिवार को कहा, "द्विपक्षीय सीरीज के लिए टीम के श्रीलंका रवाना होने से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई है।"

    22 जुलाई को होगी प्रेस कॉन्‍फ्रेंस

    यह प्रेस कॉन्‍फ्रेंस 22 जुलाई को सुबह 10 बजे शुरू होगी। हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान हुआ था। सूर्यकुमार यादव को टी20 की कप्‍तानी सौंपी गई है। वह रोहित शर्मा की जगह लेंगे।

    हार्दिक पांड्या को टी20 की कप्‍तानी नहीं सौंपी गई है। वहीं जिम्‍बाब्‍वे दौरे पर तूफानी शतक लगाने वाले अभिषेक को मौका नहीं मिला है। इसके अलावा युजवेंद्र चहल को भी नजर अंदाज किया गया है। ऋतुराज गायकवाड़ को बाहर का रास्‍ता दिखाया गया है। ऐसे में प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में गंभीर और अगरकर से कई सवाल किए जाएंगे।

    ये भी पढ़ें: IND Vs SL India Squad Announcement LIVE Updates: श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान, टी20 में सूर्यकुमार यादव को मिली कमान

    भारत की टी20 टीम

    सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई , अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मोहम्‍मद सिराज।

    भारत की वनडे टीम

    रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा।

    ये भी पढ़ें: SL vs IND: टी20 और वनडे सीरीज के शेड्यूल में हुआ बदलाव, जानें अब किस-किस दिन होंगे मुकाबले

    खबरें और भी