Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    SL vs IND: रियान पराग से क्रिकेट फैंस को यह उम्मीद नहीं थी! श्रीलंका के खिलाफ कर दिया कमाल

    Updated: Sun, 28 Jul 2024 06:00 AM (IST)

    श्रीलंका के खिलाफ रियान पराग ने वो किया जिसे किसी को उम्मीद नहीं थी। रियान पराग ने 1.2 ओवर में पांच रन खर्च करते हुए तीन विकेट चटकाए। रियान ने आखिरी ओ ...और पढ़ें

    रियान पराग ने श्रीलंका के खिलाफ लिए तीन विकेट। फोटो- सोशल मीडिया
    रियान पराग ने श्रीलंका के खिलाफ लिए तीन विकेट। फोटो- सोशल मीडिया

    HighLights

    1. रियान पराग ने दो गेंद पर लिए दो विकेट
    2. टी20I में रियान पराग के नाम दर्ज हुए तीन विकेट
    3. रियान पराग ने 1.2 ओवर में झटके तीन विकेट

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका दौरे पर भारत ने पहला टी20I मैच जीतकर विजयी आगाज किया। बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय स्पिनर्स ने भारत के लिए उम्दा प्रदर्शन किया। रियान पराग ने सर्वाधिक तीन विकेट लेकर सभी को चौंका दिया। सूर्यकुमार ने एक प्रयोग किया और वह टीम के हित में गया।

    टॉस हारने के बाद भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (34) और यशस्वी जायसवाल (40) ने टीम को तेज शुरुआत दी। इसके बाद सूर्यकुमार ने अर्धशतकीय पारी खेल श्रीलंकाई गेंदबाजों की खूब खबर ली। ऋषभ पंत ने 49 रन की पारी खेली। पथिराना ने 4 विकेट चटकाए।

    भारत ने दिया था 214 रन का लक्ष्य

    भारत के 214 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने तेज शुरू की। अर्शदीप सिंह ने भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद भारतीय स्पिनर्स हावी हो गए। अक्षर पटेल ने सेट बल्लेबाज पथुम निसांका (79) को आउट कर श्रीलंका को बड़ा झटका दिया।

    आखिरी के ओवरों में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक प्रयोग किया। सूर्यकुमार यादव ने रियान पराग को बॉलिंग अटैक पर लगाया। रियान पराग ने सभी को चौंकाते हुए घातक गेंदबाजी की। कमिंदु मेंडिस को आउट कर रियान पराग ने पहली टी20I अंतरराष्ट्रीय विकेट हासिल की।

    खबरें और भी

    दो गेंद पर लिए दो विकेट

    इसके बाद 20वें ओवर पहली दो गेंद पर दो विकेट लेकर भारत को जीत दिला दी। रियान पराग ने 1.2 ओवर में पांच रन खर्च कर 3 विकेट चटकाए। भारत ने तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। 

    यह भी पढे़ं- SL vs IND: Suryakumar Yadav ने टी20I में जड़ी 20वीं फिफ्टी, हार्दिक को छोड़ा पीछे; बतौर कप्तान बनाया नया रिकॉर्ड

    यह भी पढे़ं- SL vs IND: सूर्यकुमार यादव ने Sanju Samson को नहीं दी प्लेइंग इलेवन में जगह, वर्ल्ड चैंपियन प्लेयर को भी नहीं मिला मौका